{"_id":"5c0106a1bdec2241b1428f29","slug":"assembly-election-2018-ahmed-patel-claims-congress-will-form-government-in-five-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का दावा- पांचों राज्य में बनेगी कांग्रेस की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल का दावा- पांचों राज्य में बनेगी कांग्रेस की सरकार
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 30 Nov 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने दावा किया है कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जयपुर में प्रेस क्लब में चाय पर चर्चा के दौरान अहमद पटेल ने यह दावा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
अहमद पटेल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया पर अनचाहा शिकंजा कसा हुआ है जो अघोषित इमरजेंसी के समान है। लेकिन हम चाहते है कि देश में मीडिया निष्पक्ष तरीके से अपना काम करे।
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर अहमद पटेल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। साथ ही अन्य राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया।
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर अहमद पटेल ने कहा, "चुनाव नजदीन आते ही ऐसी चीजें संसद में लाई जाएंगी। लेकिन कानून को अपना काम करना चाहिए। किसी को बदनाम करने की यह एक नई प्रवृत्ति है। मीडिया पर चीजें चलवाई जाती हैं। भले ही जांच चल रही हो और कोई सबूत न हो।"
पटेल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के समय सभी वर्गों को ध्यान पर रखकर न्याय देने की कोशिश की गई।
मुख्यमंत्री के चेहरे पर पटेल ने कहा कि यह कांग्रेस की परंपरा रही है कि निर्वाचित विधायक ही मुख्यमंत्री का चुनाव करते हैं।
पटेल ने गांधी परिवार से कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने के सवाल पर कहा, "आजादी के पहले और बाद भी कांग्रेस में लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुना जाता है। ही चाहें इंदिरा गांधी रहीं हो या राजीव गांधी... ठीक इसी तरह से सोनिया गांधी भी लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़कर पार्टी की अध्यक्ष बनीं। भाजपा में तो अध्यक्ष उपर से थोप दिया जाता है।

Ahmed Patel, Congress on Robert Vadra summoned by ED: As election approaches, such things will be brought up in Parliament. But law should take its own course. It’s a new trend to defame someone. Things are played on media, even when probe is underway & there is no evidence. pic.twitter.com/M835SWaW7g
— ANI (@ANI) November 30, 2018