{"_id":"5d8613758ebc3e012d67fbe3","slug":"ashok-gehlot-will-make-family-photo-compulsory-in-car-to-prevent-road-accidents-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाएं रोकने के लिए गहलोत सरकार का अनूठा प्रयोग, कार में फैमिली फोटो लगाना होगा अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाएं रोकने के लिए गहलोत सरकार का अनूठा प्रयोग, कार में फैमिली फोटो लगाना होगा अनिवार्य
Sat, 21 Sep 2019 06:53 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 21 Sep 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अशोक गहलोत सरकार ने नई तरकीब निकाली है। राज्य सरकार चार पहिया वाहनों के डैशबोर्ड और स्टेयरिंग पर चालक के परिजनों की तस्वीर लगाना अनिवार्य करने जा रही है। इसके बाद वाहन चालक को कार में अपनी पत्नी और बच्चों की संयुक्त फोटो लगाना अनिवार्य हो जाएगा।
विज्ञापन
राज्य सरकार शुरुआत में सरकारी वाहनों में इस प्रयोग को अमल में लाने वाली है। इसके बाद निजी वाहनों में भी इसे अनिवार्य किया जाएगा। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों से सरकार चिंतित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह देखने में आया कि अधिकांश सड़क दुर्घटना वाहन चालक की लापरवाही से होती हैं। सरकार का मानना है कि तस्वीर को देखकर वाहन चलाते समय चालक को अपने परिजनों का ख्याल आएगा जिससे वह कम स्पीड में और संभलकर गाड़ी चलाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान में 2018 में सड़क दुर्घटनाओं में 10 हजार 320 लोगों की मौत हुई। वहीं मौजूदा साल 2019 में अगस्त माह तक पांच हजार 819 लोगों की मौत हुई है।
राज्य पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा कराए गए सर्वे में सामने आया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं रेड लाइट तोड़ने, चालक के नशे में होने, ओवरटेक करने, तय सीमा से अधिक स्पीड अथवा हाईवे पर पशुओं के अचानक सामने आने के कारण हुई हैं।