फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashok gehlot straight instructions to party youth leaders asked them to wait for their time

पायलट के बहाने गहलोत का युवाओं को संदेश, इंतजार करें, पार्टी मौके देगी

Mon, 20 Jul 2020 11:33 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 20 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ashok gehlot straight instructions to party youth leaders asked them to wait for their time
अशोक गहलोत और सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के बीच घमासान बढ़ता जा रहा है। सचिन पायलट को लेकर अब राज्य के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने आक्रामक रुख अपना लिया है। सोमवार को उन्होंने पायलट को नाकारा और निकम्मा बताने के साथ ही कांग्रेस के युवा नेताओं को भी संदेश दे दिया।
विज्ञापन


गहलोत ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि युवा नेताओं को धैर्य रखना चाहिए और बड़ों का सम्मान करना सीखना चाहिए, पार्टी उन्हें सही समय पर मौके जरूर देगी।
विज्ञापन


गहलोत और पायलट के रिश्तों में पिछले एक हफ्ते से कड़वाहट बनी हुई है और अब दोनों के बीच की दीवार भी बढ़ने लगी है। गहलोत ने इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी और पार्टी के युवा नेताओं को सीधा संदेश भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं अपने युवा नेताओं को कहना चाहता हूं, हम भी जब युवा थे तब हमें भी पार्टी ने मौके दिए थे लेकिन हमने कभी बड़ों का अपमान नहीं किया। हमने कभी भी गुटबाजी को बढ़ावा नहीं दिया। जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना तो मैं राज्य इकाई का तीन बार अध्यक्ष था। युवा नेताओं को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।'


अपने प्रतिद्वंदियों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस मुक्त भारत' की बात करने वालों को दिन में सपने देखना बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेस सदस्य को पार्टी के नेतृत्व और उसकी मौलिक विचारधारा और नीतियों में विश्वास होना चाहिए और जो लगन से काम कर सकते हैं स्वार्थ के बजाय पार्टी को प्राथमिकता देते हैं, कांग्रेस पार्टी में उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed