फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ashok-gehlot-statement-on-babu-lal

'आसाराम जैसा सलूक नागर के साथ भी'

Wed, 18 Sep 2013 08:55 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
समीर शर्मा/जयपुर Updated Wed, 18 Sep 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
ashok-gehlot-statement-on-babu-lal

राजस्थान के खादी व डेयरी मंत्री बाबू लाल नागर पर बलात्कार के आरोपों पर गहलोत ने कहा कि उनके साथ भी कानून आसाराम जैसा पेश आएगा।

विज्ञापन


सरकारी बंगले में बुलाकर बलात्कार के प्रयास के आरोपों में घिरे राजस्थान के खादी एवं डेयरी मंत्री बाबू लाल नागर के मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि नागर के खिलाफ कानून वैसे ही पेश आएगा।

जैसे आसाराम के साथ आ रहा है। हालांकि मंत्री के इस्तीफे के सवाल को वे टाल गए। ट्रायल रन के लिए मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखान के बाद गहलोत ने मीडिया से कहा कि नागर के मामले में सरकार की ओर से तरह से किसी भी तरह का दखल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


जांच निष्पक्ष होगी। इस बीच पुलिस ने नागर का मामला सीआईडी-सीबी को सौंप दिया। इस मामले से संबंधित सभी दस्तावेज भी भेज दिए गए।

भाजपा महिला मोर्चा का विरोध

राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा ने नागर का पुतला जलाएगा। मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार महिला संरक्षण एवं सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला

खादी मंत्री बाबूलाल नागर के खिलाफ  एक महिला ने न्यायालय में इस्तगासे के जरिए बलात्काल के प्रयास का मामला दर्ज कराया है।

इस्तगासे में महिला ने आरोप लगाया है कि 11 सितंबर को नागर ने उसे अपने सरकारी बंगले पर बुलाया और नौकरी दिलाने का झांसा देकर बलात्कार का प्रयास किया। साथ ही मंत्री ने महिला को धमकाया कि किसी से कहा तो अंजाम बुरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed