{"_id":"5eaa3e437ec364773603c2bd","slug":"ashok-gehlot-says-the-center-government-should-allow-the-train-to-return-the-workers-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहलोत की केंद्र सरकार से अपील, मजदूरों की वापसी के लिए रेल सेवा की मिले इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहलोत की केंद्र सरकार से अपील, मजदूरों की वापसी के लिए रेल सेवा की मिले इजाजत
Thu, 30 Apr 2020 08:26 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:26 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने लॉकडाउन में लोगों को घर भेजने की अनुमति दे दी है। इसपर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि प्रवासी मजदूरों की वापसी तभी संभव हो पाएगी जब रेल सेवा की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा कि प्रवासी कामगार मजदूरों को आखिरकार अपने राज्य वापस लौटने का आदेश मिल गया है। केंद्र सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने मांग की कि मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार रेल सेवा की इजाजत दे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में राजस्थान को अलग-अलग राज्यों से छह लाख मजदूरों का आवेदन मिला है। ये मजदूर तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम अन्य गजहों पर फंसे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को मेरी यही सलाह होगी कि रेल के जरिए इन सभी को उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया जाए।
विज्ञापन
बता दें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसे लोगों को घर जाने की अनुमति दे दी है जो लॉकडाउन के चलते अपने घरों से दूर या बाहरी राज्यों में फंसे हुए हैं। हालांकि, मंत्रालय ने अनुमति देने के साथ ही कुछ शर्तें भी लागू की हैं, जिनका पालन किया जाना अनिवार्य होगा।
सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश नोडल अधिकारी नियुक्त करें और ऐसे व्यक्तियों को भेजने या प्राप्त करने के लिए मानक प्रोटोकॉल तय करें। नोडल अधिकारी अपने राज्य या केंद्रशासित प्रदेश में फंसे हुए लोगों को पंजीकृत करें।
ऐसी स्थिति में जब कुछ लोगों का एक समूह एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना चाहता हो तो इसकी अनुमति के लिए दोनों राज्यों को एक दूसरे से संपर्क करना होगा और सड़क मार्ग से परिवहन के लिए सामूहिक अनुमति देनी होगी।
यात्रा करने वाले व्यक्ति की स्क्रीनिंग होगी और जिनमें लक्षण नहीं दिखेंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। लोगों के समूह के एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए बसों का इस्तेमाल किया जाएगा।
बसों को सैनिटाइज किया जाएगा और बस में बैठने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। अपने गृह राज्य या स्थान पर पहुंचने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी यात्रा करने वाले व्यक्ति की जांच करेंगे और होम क्वारंटीन में रखेंगे।