राजस्थान: 'आरएसएस में चले जाओ' राहुल गांधी के पक्ष में आए सीएम गहलोत, कही यह बात
मुख्यमंत्री गहलोत ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि उनका बयान काफी मायने रखता है क्योंकि वे चाहते हैं कि कांग्रेस निडर होकर भाजपा का सामना करे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी कांग्रेस में रहते हुए डर रहा है, वो आरएसएस में जा सकता है। कांग्रेस को निडर लोगों की जरूरत है, डरपोकों की नहीं। जो कांग्रेस के बाहर है, लेकिन निडर है, उसका पार्टी में स्वागत है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी का बयान महत्वपूर्ण है। राहुल चाहते हैं कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता भाजपा का निर्भीक होकर मुकाबला करे। उन्होंने कहा कि राहुल कांग्रेस के मूल्यों को दोहरा रहे हैं, जो संवैधानिक, लोकतांत्रिक सिद्धांतों में निहित हैं और जो हमेशा से आरएसएस की सांप्रदायिक राजनीति के विरोधी रहे हैं।
Rahul Gandhi ji's statement is significant as he wants every Congressmen to take on BJP fearlessly. He is reiterating the values of INC, which are rooted in constitutional, democratic principles & which oppose narrow, communal policies of RSS. https://t.co/EzHbRPkLkP
विज्ञापन विज्ञापन— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 16, 2021
राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के सोशल मीडिया सेल के वॉलंटियर्स के साथ बैठक में कहा कि कांग्रेस को निडर लोगों की जरूरत है, डरपोकों की नहीं।
उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग हैं, जो डर नहीं रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के बाहर हैं, उनको अंदर लाओ और जो हमारे यहां डर रहे हैं, उनको बाहर निकालो...चलो भैया जाओ। आरएसएस के हो, जाओ भागो, मजे लो। नहीं चाहिए, जरूरत नहीं है तुम्हारी। हमें निडर लोग चाहिए। ये हमारी आइडियोलॉजी है। राहुल गांधी के इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.