{"_id":"77f3e0d4b927212e7a977675dbeac695","slug":"asaram-will-celebrate-new-year-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो आसाराम जेल में ही मनाएंगे नया साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो आसाराम जेल में ही मनाएंगे नया साल
ब्यूरो / अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 23 Dec 2015 04:12 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर केंद्रीय कारागार में बंद आसाराम नए साल का स्वागत जेल में ही करेंगे। फिलहाल नए साल से पहले उनके छूटने की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है।
विज्ञापन
दरअसल, आसाराम की जमानत याचिका पर अब चार जनवरी को सुनवाई होगी। इससे पहले वह दो बार नए वर्ष को जेल में ही मना चुके है। वह जेल में
करीब सवा दो साल से बंद हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी चार जनवरी को आसाराम की जमानत की पैरवी कर सकते हैं।
स्वामी ने पिछले महीने जोधपुर जेल में आसाराम से मिलकर इसका आश्वासन दिया था। हाल ही ट्वीट कर स्वामी ने कहा था कि आसाराम शीघ्र ही बाहर होंगे।