फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   asaram supporters beaten lawyers in court

आसाराम समर्थकों ने वकीलों को पीटा

Thu, 16 Jan 2014 07:51 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 16 Jan 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
asaram supporters beaten lawyers in court

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आसाराम के खिलाफ जोधपुर स्थित कोर्ट में चार्ज बहस के दौरान गुरुवार को उनके समर्थक उग्र हो गए और अदालत परिसर में ही वकीलों के साथ मारपीट पर उतर आए।

विज्ञापन


वकीलों ने समर्थकों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी आसाराम के मामले में कई दिनों से चल रहे गतिरोध के बाद बुधवार को आखिरकार चार्ज बहस शुरू हुई थी।
विज्ञापन


आसाराम की ओर से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष औंकार सिंह लखावत ने चार्ज बहस शुरू की। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में आसाराम समर्थक भी मौजूद थे और मामुली कहासूनी के बाद समर्थकों ने वकीलों की पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेशन न्यायालय (जोधपुर जिला) में पहले ही दिन अभियोजन पक्ष ने दो घंटे में चार्ज बहस पूरी कर ली। विशिष्ट लोक अभियोजक राजूलाल मीणा ने पीड़िता के बयान पढ़कर सुनाते हुए अदालत से कहा कि पुलिस ने जांच के बाद जिन धाराओं में आरोप पत्र पेश किया है, वे सभी आरोप पूर्णतया साबित हैं। ऐसे में आरोपियों को चार्जशीट की सभी धाराओं में आरोप सुनाए जाएं। इसके साथ ही अभियोजन पक्ष ने अपनी चार्ज बहस समाप्त कर ली।


पीड़िता की ओर से वकालतनामा पेश
पीड़िता की पैरवी करने के लिए उनकी तरफ से सेवानिवृत्त उपनिदेशक अभियोजन प्रमोद वर्मा, गिर्राजसिंह व अधिवक्ता पीसी सोलंकी ने वकालतनामा पेश किया है। अब तक पीड़िता के पिता की ओर से अधिवक्ता मनीष व्यास इस मामले में पैरवी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed