{"_id":"a72b1646b03eaa833005fb0cf080a2e8","slug":"asaram-rape-case-new-turn","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के खिलाफ पैरवी करनेवालों ने मामला छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम के खिलाफ पैरवी करनेवालों ने मामला छोड़ा
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 12 Jan 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिक के इलाज के बहाने दुराचार के मामले में पीड़िता के पक्ष में पैरवी करनेवाले वकीलों ने मामला छोड़ दिया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता मनीष व्यास व कपिल पुरोहित ने मामला छोड़ने का निजी कारण बताया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पीड़िता के पिता एक अन्य वकील से भी मामले की पैरवी करवाना चाह रहे थे, जिसमें वर्तमान में पैरवी कर रहे वकीलों को कुछ आपत्तियां थीं।
ऐसे में व्यास व पुरोहित ने इस मामले में भविष्य में पैरवी करने में असमर्थता जताई है। पीड़िता के पिता ने भी दोनों वकीलों को एनओसी दे दी है।
इधर, इससे पूर्व इस मामले में आसाराम के खिलाफ पैरवी कर रहे अतिरिक्त महाधिवक्ता आनन्द पुरोहित ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था, इस कारण वे भी इस मामले की पैरवी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
आनन्द पुरोहित की कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक नियुक्ति की थी। अब राजस्थान में नई भाजपा सरकार बनने के चलते पुरोहित ने त्याग पत्र दे दिया था।
अब पुरोहित की जगह अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह भाटी पीड़िता के पक्ष में पैरवी करेंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी।