{"_id":"e900f6c4f82865d4492c5bd10a64325d","slug":"asaram-rape-case-bail-narayan-sai","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम को झटका, नहीं मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम को झटका, नहीं मिली जमानत
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 20 Nov 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम की जमानत याचिका को मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय जोधपुर ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
इससे पहले भी अदालत आसाराम की जमानत याचिका खारिज कर चुकी थी। आसाराम के सहयोगी प्रकाश और शरत की जमानत याचिका पर फैसला बुधवार तक के लिए टाल दिया गया है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग पर फैसला आज
आसाराम की पेशी जेल से वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए व्यवस्था करने को लेकर अदालत बुधवार को फैसला देगी। वहीं आसाराम की ओर से त्रिनाडि़शूल रोग को लेकर महिला वैद्य की व्यवस्था जेल में करने संबंधी मांग पर बहस भी होगी।
विज्ञापन
पुलिस ने अदालत से कहा था कि आसाराम को जेल से अदालत तक लाने में काफी पुलिस बंदोबस्त करना पड़ रहा है। कई बार उनके समर्थकों से भी पुलिस को जूझना पड़ता है।
विज्ञापन