{"_id":"b93d7b47f361275ec35103497c50622a","slug":"asaram-lady-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम की महिला वैद्य मिलेगी या नहीं, फैसला 24 को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम की महिला वैद्य मिलेगी या नहीं, फैसला 24 को
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Thu, 19 Sep 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम की जेल में रोजाना एक घंटे के लिए महिला वैद्य की मांग पर अब सुनवाई 24 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
आसाराम के वकीलो ने गुरुवार को अदालत से समय मांगा, जिस पर अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी।
इधर, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा गुरुकुल के केयर टेकर शरद तथा आसाराम के खानसामा प्रकाश की ओर से अदालत में लगाई गई अग्रिम जमानत अर्जी उनके वकीलों ने वापस ले ली।
नाबालिग से दुराचार के आरोप में न्यायिक हिरासत में चल रहे आसाराम ने त्रिनाड़ी शूल से पीडि़त होने की शिकायत करते हुए अदालत से जेल में एक महिला वैद्य की व्यवस्था को लेकर अर्जी लगाई है।
विज्ञापन
अदालत में गुरुवार को बहस करने के बजाए आसाराम के वकीलों अदालत से सुनवाई के लिए अगली तारीख देने की मांग की।
शिल्पी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई
हाईकोर्ट ने इस मामले में शुक्रवार को नामजद आरोपी होस्टल वार्डन शिल्पी की केस डायरी तलब की है। शिल्पी की ओर से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत को लेकर लगाई गई अर्जी पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
अदालत ने शिल्पी की केस डायरी तलब की है और इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी।
जेल के बाहर जमे रहे आसाराम के समर्थक
आसाराम के करीब 250 समर्थक गुरुवार सुबह जोधपुर सेट्रल जेल के बाहर पहुंचे और आसाराम के दर्शन की मांग करने लगे। जेल प्रशासन उनकी मांग खारिज कर दी।
इसके बाद वे जेल के बाहर ही बैठ गए और भजन-कीर्तन करने लगे। आसाराम के समर्थकों का कहना था कि पूर्णिमा के अवसर पर वह आसाराम की एक झलक पाना चाहते हैं।
यह मांग खारिज होने के बाद उन्होंने नई मांग की कि एक लोटा जल को आसाराम छुएं फिर उसे बाहर वे प्रसाद के तौर पर ग्रहण करके चले जाएंगे।
शाम को जेल प्रशासन ने लोटा भीतर लिया, जिसे आसाराम ने छुआ। लोटे का जल ग्रहण कर सभी समर्थक रवाना हो गए। समर्थकों में 70 फीसदी से अधिक महिलाएं थीं।