{"_id":"9fd2c830a5d0632762d165228f913933","slug":"asaram-jail-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली के दिन आसाराम ने मांगा घर का खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के दिन आसाराम ने मांगा घर का खाना
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम की दिवाली जेल में ही कटनी है। इसे देखते हुए आसाराम में अपनी दीवाली के लिए इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
आसाराम ने दिवाली पर अपनों से मिलने की अनुमति मांगी है और अनुरोध किया है कि उन्हें दिवाली के दिन घर का खाना दिया जाए।
सेशन न्यायालय (जोधपुर जिला) मनोज कुमार व्यास की अदालत में आसाराम की ओर से अधिवक्ता देवानंद गहलोत ने प्रार्थना पत्र पेश कर कहा कि एक, तीन व चार नवम्बर को उन्हें 15-15 व्यक्तियों से मिलने की अनुमति दी जाए और दिवाली के दिन उन्हें घर का खाना उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन
उनका कहना है कि दिवाली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार है और इस दिन वह अपने रिश्तेदारों और भक्तों से मिलना चाहते हैं। अदालत ने इस प्रार्थना पत्र पर गुरूवार को सुनवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
आसाराम की न्यायिक हिरासत 6 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।