{"_id":"a44a79501a8c3c7f47d381679d25172a","slug":"asaram-hopes-to-be-reliesed-soon-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"इशारों में बोले आसाराम, 'सिर्फ दो दिन और बाकी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इशारों में बोले आसाराम, 'सिर्फ दो दिन और बाकी'
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 14 May 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में दिन गुजार रहे आसाराम ने मंगलवार को एक संदिग्ध बयान दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर आते ही वे बोले कि अब बस दो दिन का खेल है, बस देख लेना।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार आसाराम का यह बयान लोकसभा परिणाम की ओर इशारा कर रहा है और इस बयान को परिणाम आने के बाद नई सरकार बनते ही उनकी रिहाई से भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के वक्त आसाराम ने आरोप लगाया था कि उन्हें मैडम और उनके बेटे के इशारों पर फंसाया गया है।
आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई है। इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट और सेशन कोर्ट में आसाराम की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।
इस मामले में आरोपी और आसाराम के चार सहयोगियों शिवा, शिल्पी, प्रकाश और शरद को जमानत मिल चुकी है।