{"_id":"1a35f70d3610352d48c60ad2cbdd48a4","slug":"asaram-court-hiring-postpone","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला वैद्य के लिए आसाराम को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला वैद्य के लिए आसाराम को करना होगा इंतजार
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Tue, 24 Sep 2013 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत काट रहे आसाराम को महिला वैद्य के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर तय की है।
विज्ञापन
आसाराम के वकील ने ही अदालत से अगली तारीख देने की मांग की थी।
नाबालिग से दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम ने त्रिनाड़ी शूल से पीड़ित होने की जानकारी देते हुए जेल में महिला वैद्य की मांग की थी।
इस मामले की सुनवाई मंगलवार को होनी थी, लेकिन आसाराम के वकील ने अदालत से समय मांगा।
आसाराम के वकील फिलहाल जमानत की ओर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इसलिए वे फिलहाल जोधपुर हाईकोर्ट में लगी जमानत अर्जी की सुनवाई की तैयारी में जुटे हुए हैं।
काटनी होगी एक महीने की जेल
आसाराम को जमानत की आस में एक महीने की जेल तो अब काटनी ही होगी। हाईकोर्ट ने आसाराम की जमानत अर्जी पर सुनवाई की अगली तारीख एक अक्टूबर तय की है।
उधर, निचली अदालत ने आसाराम को 30 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है। ऐसे में सुनवाई से पहले तक आसाराम को जेल में एक महीना हो जाएगा।
मीडिया पर अंकुश लगाने की अर्जी खारिज
निचली अदालत में आसाराम की ओर से मीडिया कवरेज पर अंकुश लगाने के संबंध में लगाई गई अर्जी मंगलवार को खारिज कर दी गई। अदालत ने अर्जी को सारहीन बताया तथा कहा कि बचाव पक्ष कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए दस्तावेज
जोधपुर पुलिस की टीम छिंदवाड़ा गुरुकुल के केयर टेकर शरद को लेकर छिंदवाड़ा में तथा खानसामा प्रकाश को लेकर अहमदाबाद स्थित आश्रम में साक्ष्यों और बयानों के आधार पर जांच करने के लिए पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि अहमदाबाद आश्रम से पुलिस टीम ने कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।