{"_id":"6192726dbb9b88526762818a","slug":"asaduddin-owaisi-sayd-aimim-state-unit-to-be-launched-in-2-months-as-assembly-election-to-be-held-in-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी का एलान: 'दो महीने में शुरू करेंगे एआईएमआईएम की राजस्थान इकाई...' 2023 में होने हैं विधानसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी का एलान: 'दो महीने में शुरू करेंगे एआईएमआईएम की राजस्थान इकाई...' 2023 में होने हैं विधानसभा चुनाव
Mon, 15 Nov 2021 08:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:15 PM IST
सार
राजस्थान में दो साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने भी कोशिशें शुरू कर दी हैं। ओवैसी ने जल्द ही अपनी पार्टी एआईएमआईएम की राजस्थान इकाई की शुरुआत करने की बात कही है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी अब राजस्थान में भी पकड़ बनाने की कोशिश में हैं। ओवैसी ने सोमवार को कहा कि एआईएमआईएम की राजस्थान इकाई की अगले दो महीने के अंदर शुरुआत की जाएगी। राजस्थान में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा, एआईएमआईएम की प्रदेश इकाई यहां के मुसलमानों और दलितों के लिए काम कर ध्यान केंद्रित करेगी। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत करने के लिए मुसलमानों के एक स्वतंत्र नेतृत्व के तैयार करना जरूरी है। उन्होंने जयपुर यात्रा के दौरान कहा कि हमने अगले दो महीनों के अंदर प्रदेश इकाई शुरू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
गठबंधन की संभावना पर की ये टिप्पणी
हालांकि ओवैसी ने अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की और न ही ये बताया कि उनकी पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की योजना बना रही है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं फिलहाल प्रदेश में पार्टी संगठन को स्थापित करने पर ध्यान दे रहा हूं।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा, गठबंधन की संभावना पर अभी कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। हम इस मुद्दे पर बाद में विचार करेंगे। अभी हम पार्टी की राज्य इकाई की स्थापना को लेकर काम कर रहे हैं। एक महीने में ओवैसी का यह दूसरा जयपुर दौरा था। उन्होंने कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए मैं राजस्थान के अन्य शहरों की यात्रा भी करूंगा।
मुसलमानों को राजनीतिक मंच देना लक्ष्य
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा, 'दो यात्राओं के दौरान मैंने जयपुर में कुछ लोगों के साथ सकारात्मक वार्ताएं की हैं। हमारा ध्यान पार्टी को यहां लाना और उसके आधार को मजबूत करना है। हम पूरी तैयारी के साथ इसे लेकर काम करेंगे।' उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश मुसलमान अल्पसंख्यकों को एक आवाज और राजनीतिक मंच प्रदान करना है।
असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा कि राजस्थान में तीसरे मोर्चे की संभावना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जनता, विशेष तौर पर मुस्लिम अल्पसंख्यक लोग, भाजपा और कांग्रेस दोनों से ही परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अल्पंख्यकों का राजनीतिक सशक्तिकरण किया जाना बहुत आवश्यक है और इसके लिए देश में एक स्वतंत्र मुस्लिम नेतृत्व की जरूरत है।