फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   arvind kejriwal says IF Prime Minister is honest, than he should not be scared of CBI inquiry

केजरीवाल बोले- प्रधानमंत्री ईमानदार हैं तो उन्हें सीबीआई जांच से नहीं घबराना चाहिए

Sun, 28 Oct 2018 06:41 PM IST
भाषा, जयपुर 
भाषा, जयपुर  Updated Sun, 28 Oct 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal says IF Prime Minister is honest, than he should not be scared of CBI inquiry
arvind kejriwal
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। केजरीवाल ने पूछा कि यदि मोदी ईमानदार हैं तो उन्हें सीबीआई जांच से डर क्यों है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई निदेशक को आधी रात में उनके पद से इसलिये हटाया गया क्योंकि प्रधानमंत्री को डर था कि ‘‘वह राफेल सौदे में प्राथमिकी दर्ज करवा देंगे।’’ 
विज्ञापन


जयुपर में आप की जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, 'यह 36 हजार करोड़ रुपये का लड़ाकू विमान का घोटाला है। एक ईमानदार सीबीआई प्रमुख को सुबह तीन बजे हटा दिया गया क्योंकि वह अगली सुबह इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाना चाहते थे। प्रधानमंत्री यदि ईमानदार हैं तो उन्हें सीबीआई जांच से नहीं घबराना चाहिए।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली की जनता आज गर्व से कहती है मेरा मुख्यमंत्री ईमानदार है, क्या हमारे देश के लोग कह सकते हैं कि हमारा प्रधानमंत्री ईमानदार है?’’ आप नेता ने कहा कि 'सीबीआई ने मेरे घर पर छापा मारा। मैंने सीबीआई के दल के साथ सहयोग किया और उन्हें चाय और मिठाई पेश की। उन्हें मेरे घर से केवल चार मफलर मिले। दिल्ली की जनता गर्व से कह सकती है कि उनका मुख्यमंत्री ईमानदार है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के मुद्दे पर केजरीवाल ने केंद्र की फसल बीमा योजना की आलोचना करते हुए कहा कि यह बीमा योजना किसानों के बजाय बीमा कंपनियों को मुनाफा पहुंचाने के लिये है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री की फसल बीमा योजना नहीं है, बल्कि यह भाजपा की डकैत योजना है जो किसानों पर डाका डालने के लिये बनाई गई है।’’ 

केजरीवाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री फसल बीमा को तुरंत बंद किया जाना चाहिए और जितने पैसे बीमा के लिये किसानों से लिये गए हैं, उन्हें वापस किये जाएं। यह योजना हमें मंजूर नहीं है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जनता किसी एक पार्टी की वादा खिलाफी पर अपना गुस्सा निकाल कर दूसरी पार्टी को जीता देती है। हम जिताने के लिये नहीं दूसरी पार्टी को हराने के लिये वोट करते हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने साठगांठ करके दिल्ली में जनता को लूटा लेकिन जनता ने दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों को सत्ता से बाहर कर आप को सत्ता सौंप दी। जब दिल्ली में बदलाव संभव है तो ऐसा बदलाव राजस्थान में भी हो सकता है।


राष्ट्रीय राजधानी में किए गए अपने कामों को गिनाते हुए केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में ऐसे कई अच्छे काम किये हैं जो राष्ट्रीय पार्टियां 70 साल में नहीं कर सकीं। आप सरकार के पिछले तीन वर्षों के अच्छे कार्यों के कारण सरकारी स्कूलों का परिणाम निजी स्कूलों के मुकाबले 10 प्रतिशत अच्छा रहा, लोगों को निशुल्क उपचार और दवाइयां मिल रही हैं, पानी निशुल्क और सस्ती बिजली उपलब्ध हो रही है।

राजस्थान विधानसभा के आगामी चुनाव पहली बार लड़ने जा रही आम आदमी पार्टी ने शनिवार को घोषणा पत्र का प्रारूप जारी कर जनता से सुझाव मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed