{"_id":"638a141d6909f76757111770","slug":"army-truck-set-on-fire-in-udaipur-explosions-on-highway-rajasthan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गोला-बारूद से भरे सेना के ट्रक में लगी आग, हाईवे पर हो रहे धमाके, दोनों ओर लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गोला-बारूद से भरे सेना के ट्रक में लगी आग, हाईवे पर हो रहे धमाके, दोनों ओर लगा लंबा जाम
Fri, 02 Dec 2022 09:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 02 Dec 2022 09:30 PM IST
सार
सेना के ट्रक में गोला बारूद रखा हुआ है। आग लगने के बाद से ट्रक में लगातार धमाके हो रहे हैं। सेना और पुलिस के जवान हालात को काबू करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
सेना के ट्रक में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर जिले में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर एक सेना के ट्रक में आग लग गई। ट्रक में गोला-बारूद और हथियार रखे हैं। आग लगने से ट्रक में ब्लास्ट हो रहे हैं। हादसे के कारण हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है, लेकिन बार-बार हो रहे ब्लास्ट के कारण आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और सेना के जवान हालात को काबू करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिंडवाड़ा की तरफ से सेना के ट्रकों का काफिला उदयपुर आ रहा था। काफिले में शामिल एक ट्रक में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर थामला वेरी बेकरिया थाना सर्किल के पास अचानक आग लग गई। उस ट्रक में करीब दो जवान मौजूद थे। दोनों ही सुरक्षित बताए जा रहे हैं। देखते ही देखते ट्रक में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद उसमें धमाके होने लगे। धमाकों के कारण कोई भी ट्रक के पास नहीं जा पा रहा है। आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ट्रक में आग किस कारण से लगी है।
विज्ञापन
घटना के बाद से बीएसएफ ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। सेना के करीब 40 जवान मौके पर तैनात हैं। इसके अलावा पांच थाने के अधिकारी और पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हाईवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। इससे दोनों तरह करीब 15-15 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। ट्रक में बार-बार हो रहे धमाकों के कारण आसपास के लोग सहमे हुए हैं। आग की लपटें भी दूर से नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार 9 बजे से पहले ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। ट्रक में आग कैसे लगी इस बात की जांच की जा रही है। हाईवे पर रोके गए ट्रैफिक को भी बहाल कर दिया गया है।