फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Army's Shatranash Maneuver at Bikaner Firing Field Range

Rajasthan: एशिया की सबसे बड़ी फायरिंग फील्ड में सेना का शत्रुनाश युद्धाभ्यास, आसमान में किया दुश्मनों को ढेर

Tue, 22 Nov 2022 10:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 22 Nov 2022 10:09 AM IST
सार

सैन्य अभ्यास के दौरान संयुक्त दस्तों और उपकरणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान चीफ लेफ्टिनेंट जनरल ए एस भिंडर ने दोनों सेनाओं के वीर जवानों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
Army's Shatranash Maneuver at Bikaner Firing Field Range
बीकानेर फील्ड में सैन्य अभ्यास - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

एशिया की सबसे बड़ी फायरिंग फील्ड रेंज बीकानेर की महाजन में भारतीय सेना की ओर से शत्रुनाश युद्धाभ्यास किया गया। इस युद्धाभ्यास के दौरान थल सेना और वायु सेना ने आपसी सामंजस्य बनाते हुए दुश्मन के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। 

विज्ञापन


थल सेना के भीष्म टैंक और अजेय टी 72 टैंक, K9 वज्र शरंग ने चारों ओर से दुश्मन के टारगेट पर प्रहार किया। वहीं वायु सेना के अपाचे, चेतक हेलीकॉप्टर ने आसमान से दुश्मनों को ढेर किया। जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल ए एस भिंडर ने दोनों सेनाओं के वीर जवानों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शत्रु नाश नाम के इस युद्धाभ्यास में थल सेना और वायुसेना का आपसी तालमेल देखा गया है। जब कभी युद्ध होगा तो दोनों सेनाओं कि इसी ट्यूनिंग के जरिए दुश्मन को शिकस्त दी जाएगी। जनरल ए एस भिंडर ने कहा कि आर्मी में स्वदेशी निर्मित हथियारों पर भी जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


इस सैन्य अभ्यास के दौरान संयुक्त दस्तों और उपकरणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें भीष्मा (T-90टैंक), अजेया (T-72टैंक), K9 वज्र और शरंग आर्टीगन स्पेशल फोर्स भारतीय वायुसेना के आधुनिक फाइटरजेट्स और आर्मी एविएशन के एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (रुद्रा) भी शामिल हुए। सैनिकों के आला दर्जे के प्रशिक्षण और तालमेल की सराहना करते हुए जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, सप्त शक्ति कमान, लेफ्टिनेंट जनरल ए एस भिंडर ने विभिन्न कॉम्बैट और कॉम्बैटस पोर्ट दस्तों को शाबाशी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ‘आत्मनिर्भर भारत’ या ‘मेक इन इंडिया’ के तहत शामिल की गई स्वदेशी प्लेटफॉर्म्स एवं उपकरणों की भी सराहना की। इसके अलावा जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने भविष्य में बदलते हुए हालात को मद्देनजर रखते युद्ध को सुचारू रूप से लड़ने के लिए खुद की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास में महारत हासिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने सभी प्रतिभागियों को उच्च स्तर का प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी और बेहतर ऑपरेशनल तैयारियों की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed