फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Argument Between Teacher And Student Of Pali Om Vishwa Deep Gurukul Ashram

Rajasthan: गुरुकुल के शिक्षक ने छात्र पर ताना कट्टा, हवाई फायर भी किया, इस बात पर हुई थी कहासुनी

Sat, 20 Aug 2022 08:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 Aug 2022 08:33 PM IST
सार

Rajasthan News: पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कट्टा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वहीं अन्य छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
Argument Between Teacher And Student Of Pali Om Vishwa Deep Gurukul Ashram
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान के पाली जिले में एक छात्र से कहासुनी होने पर गुरुकुल के शिक्षक ने उस पर कट्टा तान दिया। शिक्षक के हाथ में कट्टा देखते ही वहां मौजूद अन्य छात्र भी घबरा गए। इस दौरान आरोपी शिक्षक ने हवाई फायर भी कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला जिले के सोजत तहसील के ओम विश्वदीप गुरुकुल का है। गुरुवार को जन्माष्टमी पर गुरुकुल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। गुरुकुल का एक पूर्व छात्र भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। इस दौरान शिक्षक हीराप्रसाद जाट और छात्र के बीच टीसी को लेकर कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


शाम को छात्र अपने साथियों के साथ एक बार फिर गुरुकुल पहुंचा और शिक्षक हीराप्रसाद के साथ विवाद करने लगा। इसी बीच शिक्षक ने उस पर कट्टा तान दिया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने इस दौरान हवाई फायर भी कर दिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से कट्टा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं। वहीं अन्य छात्रों को भी हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed