फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   another-Foundation-in-jaipur

तूफानी प्रचार के बीच सोनिया का एक और शिलान्यास

Sun, 22 Sep 2013 07:35 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
समीर शर्मा/जयपुर Updated Sun, 22 Sep 2013 07:35 PM IST
विज्ञापन
another-Foundation-in-jaipur

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कई सालों से सियासी दांवपेंच में फंसी रिफाइनरी का आखिरकार रविवार को बाड़मेर के पचपदरा के निकट साजियाली गांव में शिलान्यास किया।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने कहा कि रिफाइनरी राजस्थान की तकदीक बदल देगी। इसके लगने से राज्य को बीस हजार करोड़ के राजस्व मिलेगा।

सोनिया बोली युवाओं को मिलेगा रोजगार

उन्होंने कहा कि 37 हजार करोड़ से ज्यादा की लागत से लगने वाली रिफाइनरी से राजस्थान के कम से कम 25 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।

ये प्रदेश के लिए एक नई क्रांति के समान हैं, इसके लगने से लोगों के जीवन में प्रगति आएगी। देश की यह पहली रिफाइनरी है जो पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स साथ लगाई जा रही है। भाषण के दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


रिफाइनरी के शिलान्यास के बाद सोनिया ने भीलवाड़ा में मेमू रेलवे कोच फैक्ट्री और चम्बल-भीलवाड़ा पेयजल परियोजना की आधारशिला भी रखी।

सोनिया गांधी ने भाषण के दौरान यह स्वीकारा कि आज भी देश में कुपोषण, भूखमरी, बेरोजगारी और भष्टाचार जैसी समस्याएं हैं। इन समस्याओं को रोकने के लिए ही खाद्य सुरक्षा बिल लाना पडा़। भ्रष्टाचार रोकने के लिए सूचना का अधिकार अपना काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि राजस्थान में रिफाइनरी लगने से 129 तरह के प्रोडक्ट बनेंगे और इसके लिए करीब पांच सौ उद्योग लगेंगे।

इसबी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज प्रदेश का बड़ा सपना साकार हो रहा है।

सरकार चाहती है अमन

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में हुए दंगों का बिना जिक्र किए सोनिया कहा कि सरकार देश में अमन, चैन और खुशहाली का माहौल बनाए रखना चाहती है।

यूपीए समाज के कमजोर और पिछड़े तबके के लोगों को सशक्त बनाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व की और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व की सराहना की और जनकल्याण की योजनाओं को भी गिनाया।

26वीं रिफाइनरी, 15वां राज्य

राजस्थान में स्थापित होने वाली यह देश की सबसे आधुनिक 26 वीं रिफाइनरी होगी और इसके साथ ही राजस्थान रिफाइनरी वाला देश का 15वां प्रदेश बन जाएगा। यहां 90 लाख मीट्रिक टन की रिफाइनरी होगी।


प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 29 अगस्त, 2009 को बाड़मेर के नागाणा स्थित मंगला क्षेत्र में राजस्थान के पहले तेलकूप का उद्घाटन किया था। इसके साथ ही राजस्थान की धरती पर तेल की धार का सपना साकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed