{"_id":"62ada94be815fa7c9d15cc5a","slug":"another-director-of-apeksha-group-who-cheated-200-crores-arrested-kota-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 200 करोड़ की ठगी करने वाला अपेक्षा ग्रुप का एक और डायरेक्टर गिरफ्तार, दो पहले से पुलिस की गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 200 करोड़ की ठगी करने वाला अपेक्षा ग्रुप का एक और डायरेक्टर गिरफ्तार, दो पहले से पुलिस की गिरफ्त में
Sat, 18 Jun 2022 04:00 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 Jun 2022 04:00 PM IST
सार
अपेक्षा ग्रुप ऑफ कंपनी ने कोटा के लोगों को उनका पैसा दोगुना करने का लालच देकर 200 करोड़ रुपए की ठगी कर दी थी। पूरा पैसा लेकर कंपनी के डायरेक्टर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रकम दोगुनी करने के नाम पर लोगों से 200 करोड़ की ठगी करने वाले अपेक्षा ग्रुप का एक और डायरेक्टर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गिरफ्तार आरोपी डीसीएम निवासी संजय कश्यप बताया जा रहा है। आरोपी के पास से पुलिस ने ढाई लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। ठगी के इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तारी के एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी की टीम काफी समय से आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा। किया जाएगा। मामले में अभी अनुसंधान जारी है। अभी पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
बतादें कि अपेक्षा ग्रुप ऑफ कंपनी ने कोटा के लोगों को उनका पैसा दोगुना करने का लालच देकर 200 करोड़ रुपए की ठगी कर दी थी। लोगों का पूरा पैसा लेकर कंपनी के डायरेक्टर फरार हो गए थे। लोगों के विरोध के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने एक एसआईटी गठित की थी। जिसने अपेक्षा ग्रुप कंपनी के दो डायरेक्टरों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लंबे समय से तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही थी, जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन