फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Another case of beating Scheduled Caste youth in Rajasthan five people arrested

राजस्थान में एससी युवकों से फिर बर्बरता, गधा चोरी के आरोप में पीटा

Sun, 23 Feb 2020 09:54 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 23 Feb 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Another case of beating Scheduled Caste youth in Rajasthan five people arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

राजस्थान में दलित युवकों के साथ बर्बरता का एक और मामला सामने आया है। जैसलमेर जिले में गधे चुराने के आरोप में तीन दलित युवकों को क्रूरता से पीटा गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि 15 फरवरी को फतेहगढ़ तहसील के रामा गांव में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन अन्य से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


सांगढ़ पुलिस के मुताबिक, गधे चुराने के आरोप में 15 फरवरी को तीन दलित युवाओं की करीब एक दर्जन लोगों ने हॉकी स्टिक व मुक्कों से जमकर पिटाई की। एसएचओ सांगढ़ थाना पुलिस उगम राज सोनी ने बताया कि एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन नाबालिगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

एक महीने में तीसरी घटना

राजस्थान में दलितों के साथ बर्बरता की हालिया दिनों में यह तीसरी घटना है। इससे पहले 29 जनवरी को बाड़मेर जिले में एक दलित व्यक्ति को चोरी के आरोप में जमकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 16 फरवरी को नागौर के करानू गांव में एक मोटरसाइकिल सर्विस एजेंसी के सात कर्मचारियों ने दो दलित युवकों को चोरी के आरोप में रबर बेल्ट से बुरी तरह पीटते हुए तेल में डूबे कपड़े से लिपटे स्क्रू ड्राइवर को उनके निजी अंगों के अंदर डालने सरीखी क्रूरता की थी। इस घटना का वीडियो गत बृहस्पतिवार को वायरल होने पर राजस्थान में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया था और विपक्षी दल भाजपा ने सत्ताधारी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed