फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Anish kapoor nominated to jawahar kala kendra by vashundhra govt

'हिंदू तालिबान' बताने वाले को राजे ने दिया सम्मान

Thu, 19 Nov 2015 02:02 PM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 02:02 PM IST
विज्ञापन
Anish kapoor nominated to jawahar kala kendra by vashundhra govt

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को हिंदू तालिबान बतानेवाले ब्रिटिश मूर्तिकार अनीश कपूर को राजस्थान सरकार ने जवाहर कला केंद्र की गवर्निंग बॉडी के लिए नामित किया है।

विज्ञापन


आला अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन जवाहर कला केंद्र की महानिदेशक पूजा सूद ने कहा कि सूची आज ही मेरे पास आई है और नाम सरकारी स्तर पर तय हुए हैं। इसके अलावा मुझे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


हाल ही मोदी की ब्रिटेन यात्रा के विरोध में कपूर के ‘द गार्जियन’ में छपे लेख में मोदी सरकार के शासन को हिंदू तालिबान बताया गया था। वहीं, ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरन को उनसे किसी तरह का समझौता नहीं करने का सलाह दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के विरोध में 'द गार्जियन' में लिखा था लेख

Anish kapoor nominated to jawahar kala kendra by vashundhra govt

उन्होंने लिखा था कि भारत में हिंदू तालिबान तेजी से फैल रहा है और खुलकर बोलने वालों पर जुल्म हो रहे हैं। इन मामलों में मोदी का रवैया ढीला रहा है। हम अपनी जुबान बंद नहीं रख सकते। लेख में असहिष्णुता के मुद्दे पर मोदी का विरोध करने की नसीहत भी दी गई थी।

अनीश मूलत:मुंबई के रहने वाले हैं और 1970 से ब्रिटेन में रह रहे हैं। स्कल्पचर आर्ट के क्षेत्र में प्रख्यात अनीश को यूपीए सरकार ने वर्ष 2012 में पदम भूषण अवार्ड से सम्मानित किया था।

उन्हें 1991 में टर्नर प्राइज और 2011 में प्रीमियम इंपीरियल प्राइज सहित दर्जनों सम्मान मिल चुके हैं। फ्रेंच पैलेस ऑफ वर्सिलीज में डर्टी कॉर्नर शीर्षक वाले विवादित स्कल्पचर के कारण उनका फ्रांस में जबरदस्त विरोध किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed