फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Animal Husbandry Minister Lalchand Kataria on Lumpy Skin Disease

Rajasthan: दो लाख गोवंशों में फैला लंपी वायरस, पशुपालन मंत्री ने मिशन मोड पर काम के दिए निर्देश

Thu, 04 Aug 2022 10:09 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 04 Aug 2022 10:09 AM IST
सार

पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि लंपी डिजीज को देखते हुए अजमेर, बीकानेर और जोधपुर कार्यालयों को आठ से 12 लाख रूपए का बजट आवंटित किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित जिलों में अतिरिक्त पशु चिकित्सक लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Animal Husbandry Minister Lalchand Kataria on Lumpy Skin Disease
लालचंद कटारिया - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में मवेशियों में लंपी स्किन डिजीज फैल गया है। जिससे करीब तीन हजार से ज्यादा गायों की मौत हो गई। इस बीमारी से करीब दो लाख गायें संक्रमित हैं। ऐसे में पशुपालन मंत्री लालचंद काटरिया ने लंपी स्किन डिजीज की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को बीमारी की रोकथाम के लिए मिशन मोड पर काम करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने पशुओं में फैल रही बीमारी को लेकर जिलावार अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान पशुपालन मंत्री ने लंपी स्किन डिजीज के संक्रमण की स्थिति, रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों, दवा की उपलब्धता और चिकित्सा कर्मियों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने जरूरत के अनुसार संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मंत्री ने अधिकारियों को संक्रमण की जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाज करने और पशुपालकों को बचाव के उपायों के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीमारी की रोकथाम और इलाज के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन जरूरी दवाएं खरीदने के लिए संभाग स्तरीय अजमेर, बीकानेर और जोधपुर कार्यालयों को आठ से 12 लाख रूपए और बाकी प्रभावित जिलों को दो से आठ लाख रुपए का बजट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन




लालचंद कटारिया ने बताया कि ये राशि पूर्व में इमरजेंसी बजट में समस्त जिला स्तरीय कार्यालयों और बहु उद्देशीय पशु चिकित्सालयों को आवंटित राशि के अतिरिक्त जारी की गई है। आपातकालीन परिस्थितियों को देखते हुए अन्य जिलों के औषधि भंडारों में उपलब्ध औषधियां प्रभावित जिलों में भेजी गई है। अत्यावश्यक औषधियां जैनरिक नाम से उपलब्ध नहीं होने पर ब्रांड नाम से खरीदने की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि ज्यादा प्रभावित जिलों में स्टेट मेडिकल टीम और पड़ोसी जिलों से टीमें भेजी गई हैं। इसके साथ ही प्रभावित जिलों के लिए अन्य जिलों से 29 पशु चिकित्सक और 93 पशुधन सहायक लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed