फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Angry over daughter's education Panches imposed fine of three lakhs on father in Pali

पंचायत की तानाशाही: बेटी की पढ़ाई से नाराज पंचों ने पिता पर लगाया तीन लाख का जुर्माना, परिवार को समाज से किया बाहर

Thu, 17 Mar 2022 06:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Mar 2022 06:56 PM IST
सार

पाली के रोहट थाना इलाके में पंचों ने एक परिवार को समाज से बाहर कर तीन लाख का जुर्माना लगा दिया। परिवार का कसूर बस इतना था कि, बेटी पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहती थी। पीड़ित पिता की शिकायत पर रोहट पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।  

विज्ञापन
Angry over daughter's education Panches imposed fine of three lakhs on father in Pali
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में पंचों के फैसले लोगों के लिए जी का जंलाल बन गए हैं। पंचों के फैसले से तंग आकर कोई जान देने की कोशिश कर रहा है तो पुलिस के आगे न्याय की गुहार लगा रहा है। पाली के रोहट थाना इलाके में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक लड़की के पढ़ाई करने पर पंचों ने परिवार को समाज से बाहर कर दिया। पंचों की मनमानी यहीं नहीं रुकी, उन्होंने परिवार पर तीन लाख रुपए जुर्मना भी लगा दिया।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दानासनी गांव के मोहन बंजारा ने रोहट थाने एक शिकायत दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके परिवार को पंचों ने बेटी के पढ़ाई करने के कारण समाज से बाहर कर दिया है। साथ ही फैसला सुनाते हुए तीन लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पीड़ित ने बताया कि पंचों ने उससे कहा कि तुम्हारी बेटी का शादी हम जहां बताएंगे, वहां कर देना। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई करना चाहती है, कुछ बनना चाहती है। इसलिए उसने शादी करने से मना कर दिया। इस बात पर नाराज होकर पंचों ने उसे समाज से बहिष्कृत कर दिया। 
विज्ञापन

 

जबरन ले लिए 42 हजार रुपए 

फरियादी बंजारा ने अपनी शिकायत में पुलिस से कहा कि पिछले साल समाज के कुछ पंच उसके घर आए। उन्होंने कहा कि 12 दिसम्बर को नया गांव जगदंबा कॉलोनी के रामदेव मंदिर में समाज बैठक है, उसमे शामिल होना है। इस दौरान पंचों ने गाड़ियों के और खाने-पानी का खर्चा देने की बात कहते हुए 42 हजार रुपए जबरन ले लिए। तय तारीख के जब वह वहां पहुंचा तो उस पर तीन लाख का जुर्माना लगा दिया। 

बीमारी से बेटे की हो गई मौत 

पीड़ित ने पुलिस से कहा कि पंचों के फैसले के कारण उनके घर का माहौल खराब हो गया है। तनाव में रहने के कारण बेटी हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हो गई। उसका इकलौता बेटा बीमार हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed