फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   angry bride sitting on dharna outside of groom house in bharatpur 

Rajasthan: लड़के वालों ने मांगे 11 लाख, मना किया तो बारात लेकर नहीं आए, लड़की घर के बाहर दे रही धरना

Tue, 08 Mar 2022 12:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 08 Mar 2022 12:35 PM IST
सार

भरतपुर की खुशबू की शादी कौशल से तय हुई। वर पक्ष ने बारात लाने के लिए वधु पक्ष से 11 लाख रुपये देने की मांग कर दी। दुल्हन बनकर बैठी लड़की के पिता ने इतनी बड़ी रकम देने से मना कर दिया। इससे नाराज वर पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं आए। अब खुशबू उनके घर के बाहर धरना दे रही है।

विज्ञापन
angry bride sitting on dharna outside of groom house in bharatpur 
वर पक्ष के घर के बाहर धरने पर बैठी लड़की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में रहने वाली लड़की दहेज के लिए शादी तोड़ने वाले लड़के के घर के बाहर धरना दे रही है। लड़की के आने के बाद लड़के के घर वालों ने अंदर से गेट बंद कर लिया। उसके लगातार आवाज लगाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इधर, लड़की को धरना देते देख आसपास के लोग उससे विवाद करने लगे। लड़की ने कहा कि जब तक जिंदा हूं यहीं धरने पर बैठी रहूंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, हाउसिंग बोर्ड इलाके में रहने वाली खुशबू की शादी प्रिंस नगर के कौशल से तय हुई, लेकिन वर पक्ष ने बारात लाने के लिए वधु पक्ष से 11 लाख रुपये देने की मांग कर दी। दुल्हन बनकर बैठी लड़की के पिता ने महेश ने इतनी बड़ी रकम देने से मना कर दिया। इससे नाराज वर पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं आए। देर रात तक बारात का इंतजार करने के बाद लड़की के पिता ने मथुरा गेट थाने पहुंचे और वर पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने लड़के के पिता से बारात न आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि लड़का अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद सोमवार को लड़की लड़के के घर पहुंच गई। घर के बाहर धरना दे रही लड़की ने कहा कि अगर लड़का बीमार है तो उसे उससे मिलना है, बिना मिले वह यहां से नहीं जाएगी। 

इस तरह लड़की के लड़के के घर के बाहर धरने पर बैठने से आसपास की महिलाओं और लोग उससे विवाद करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। लड़की और लड़के के पड़ोसियों के बीच हो रहा विवाद काफी देर बाद शांत हो सका। हालांकि लड़की लड़के से मिलने की जिद पर अड़ी हुई है। 


लड़की की सुरक्षा में पुलिस तैनात
जिला प्रमुख जगत सिंह को लड़की के धरना देने की बात पता चली तो वह उससे मिलने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से कहा कि बच्ची के साथ बुरा हुआ है, वह जब तक चाहे धरना दे सकती है और पुलिस को उसकी सुरक्षा करनी पड़ेगी। जगत सिंह ने कहा कि दहेज देना और लेना दोनों ही अपराध हैं। बारात लाने से पहले 11 लाख रुपये की मांग करना गलत है। ऐसा कर लड़के वालों ने लड़की और उसके परिवार की बेज्जती की है। इधर, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लड़के पक्ष के लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित लड़की की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस को तैनात किया गया है। 

जानें...क्या है पूरा मामला
हाउसिंग बोर्ड इलाके में रहने वाली खुशबू की शादी बीती चार मार्च को कौशल से होना तय हुई थी। खुशबू के पिता ने शादी से पहले कौशल के घर वालों को 18 लाख रुपये,  सोने और चांदी के जेवरात, जरूरत का सामान और एक प्लॉट दिया था, लेकिन चार मार्च को लड़के के पिता ने बारात लाने से पहले 11 लाख रुपए की मांग और कर दी। इतनी बड़ी रकम का इंतजाम नहीं हाेने के कारण लड़की के पिता ने रुपये देने से मना कर दिया। इससे नाराज लड़के के पिता बारात लेकर नहीं आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed