विज्ञापन
Hindi News ›   Rajasthan ›   Angry bride marries another young man in churu due to barat not reach on time

Rajasthan: डीजे पर डांस करता रहा दूल्हा, नाराज दुल्हन ने किसी और के संग ले लिए फेरे

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 17 May 2022 06:49 PM IST
सार

चूरू में बरातियों और दूल्हे के हुड़दंग से परेशान दुल्हन ने बरात वापस लौटा दी। जिसके बाद वर पक्ष दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंच गया।

Angry bride marries another young man in churu due to barat not reach on time
शादी टूटने से परेशान दूल्हा - फोटो : Social Media

विस्तार
Follow Us

राजस्थान के चूरू में एक दूल्हे को अपने दोस्तों के संग डीजे पर हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। दूल्हे और उसके दोस्तों का हुड़दंग देखकर दुल्हन गुस्सा गई और उसने बरात वापस लौटा दी।


मामला चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव का है। 15 मई को हरियाणा के सिवानी वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल पुत्र महावीर जाट बरात लेकर राजगढ़ के चेलाना बास अपनी दुल्हन मंजू को लेने पहुंचा था। दुल्हन के घर पहुंचते ही करीब 150 से अधिक बराती गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर डांस करने लगे। रात नौ बजे के करीब बरात दुल्हन के घर के लिए निकली लेकिन डीजे की धुन और शराब के नशे में बराती ऐसे डूबे कि रात एक बजे तक नाचते ही रह गए।


दूल्हे ने भी खूब हुड़दंग मचाई
यहां तक की दूल्हे और उसके दोस्तों ने भी खूब हुड़दंग की। दुल्हन के घर रात दो बजे तक बरात नहीं पहुंची। इस बात से नाराज दुल्हन पक्ष ने बरातियों से हुड़दंग बंद करने को कहा। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। शादी का मुहूर्त निकल चुका था। परेशान दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी किसी अन्य लड़के से कराने का फैसला लिया। जिसके बाद दुल्हन की किसी अन्य लड़के से फेरे करवाए गए।


जब बरात पहुंची पर दुल्हन की हो गई थी शादी
इसके बाद बरात रात दो बजे दुल्हन के घर पहुंची तो उन्हें दुल्हन की शादी कहीं और होने का पता चला। इसके बाद दूल्हे को बरात समेत बेरंग लौटना पड़ा।


दूल्हा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई
इसके बाद सोमवार को दुल्हा सुनील और उसके रिश्तेदार राजगढ़ थाने में लड़की पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने पहुंच गए। बहरहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया।वहीं लड़की वालों का कहना है कि शादी के रस्म में ही जब इतनी लापरवाही रही तो फिर आगे ये लोग क्यों रिश्ता निभा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें