राजस्थान: जालोर में देर रात महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.6 रही तीव्रता
-
- 1
-
Link Copied
राजस्थान के जालोर में शुक्रवार देर रात करीब 2.26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 रही।
An earthquake with a magnitude of 4.6 on the Richter Scale hit Jalore, Jalore today at 2:26 am, according to National Centre for Seismology
विज्ञापन
Image Source: National Center for Seismology pic.twitter.com/pNFoyDyaPH — ANI (@ANI) November 19, 2021
इससे पहले 16 नवंबर (मंगलवार) को गुजरात के बनासकांठा जिले के साथ लगती राजस्थान की सीमा पर 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने भूकंप की पुष्टि की थी। भूकंप का केंद्र राजस्थान के पाली जिले के सुमेरपुर के समीप 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप शाम करीब सात बजकर 25 मिनट पर आया था।
आईएसआर ने जानकारी में कहा कि भूकंप का केंद्र बनासकांठा जिले के मुख्यालय पालनपुर से उत्तर पूर्व में 136 किलोमीटर की दूरी पर था। बनासकांठा जिले के अधिकारियों ने बताया कि इससे गुजरात में संपत्ति क्षति या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।