फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Amravati MP Navneet Rana in Kota Rajasthan Agnipath Scheme Nupur Sharma Ashok gehlot

Rajasthan: सांसद नवनीत राणा बोलीं- 'अग्निपथ' को बिना समझे हो रहा विरोध, नुपूर का बयान गलत नहीं, यह भी कहा... 

Sat, 18 Jun 2022 06:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 18 Jun 2022 06:37 PM IST
सार

सांसद ने कहा, महिला उत्पीड़न के मामले में राजस्थान पहले नंबर पर आता है, यहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन
Amravati MP Navneet Rana in Kota Rajasthan Agnipath Scheme Nupur Sharma Ashok gehlot
सांसद नवनीत राणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत राणा राजस्थान प्रवास पर है। सांसद नवनीत और उनके विधायक पति रवि राणा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कोटा प्रवास आईं हैं। सांसद नवनीत राणा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखी।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को उन्होंने देश के युवाओं के लिए बेहतर बताया। उन्होंने कहा, केंद्र की किसी भी योजना को बिना समझे ही उसका विरोध शुरू कर दिया जाता है। यह योजना युवाओं के लिए देश सेवा और रोजगार का एक अच्छा अवसर है। 
विज्ञापन


सांसद नवनीत राणा ने नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर मुहम्मद पर की गई कथित विवादित टिप्पणी पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने नुपूर शर्मा का समर्थन करते हुए कहा, उन्होंने कोई गलत बयान नहीं दिया था, और उसके बाद भी नुपूर ने मांफी मांग ली तो सारा विवाद खत्म हो जाना चाहिए। इस मामले को दबाने के खत्म करने के बजाय इसे तूल दिया जा रहा है। यह गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इसके अलावा नवनीत राणा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा। महिला सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा, इसे लेकर राज्य में बहुत काम करना बाकी है। महिला उत्पीड़न के मामले में राजस्थान पहले नंबर पर आता है, यहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।  


उधर, महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर हुए विवाद पर भी नवनीत राणा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, आज अगर बाला साहब जिंदा होते तो बात ही कुछ और होती। उनके नहीं होने के कारण परिस्थितियां विपरीत हो गईं हैं। वह होते तो आज ऐसा कुछ नहीं हो रहा होता। बतादें कि राणा दंपति ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान किया था इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed