फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ammi Abbu being taught to non muslims in kota Shiv Jyoti Convent School

Rajasthan: मां को 'अम्मी' और पिता को पढ़ाया जा रहा 'अब्बू', कोटा के इंग्लिश मीडियम स्कूल की किताब पर बवाल

Fri, 15 Jul 2022 02:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 15 Jul 2022 02:55 PM IST
सार

स्कूल में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे शाकाहारी परिवार से आतें हैं, लेकिन किताब में लिखा है कि बच्चों को बिरयानी खिलाई जाए। स्कूल में भी उनसे रोज बिरयानी लाने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन
Ammi Abbu being taught to non muslims in kota Shiv Jyoti Convent School
हैदराबाद में छपी है किताब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले के प्राइवेट स्कूल शिव ज्योति कांवेंट की कक्षा 2 की किताब में मां को अम्मी और पिता को अब्बू पढ़ाया जा रहा है। बच्चों से कहा जा रहा है कि वह रोज बिरयानी लाएं और खाएं। इस किताब का प्रकाशक हैदराबाद का है और यह वहीं से छपकर आई है। मामला सामने आने के बाद इसे लेकर अब बवाल शुरू हो गया है। बच्चों के परिजनों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है। वहीं, हिंदू संगठनों ने इसे शिक्षा का इस्लामीकरण बताया है। 

विज्ञापन


माता-पिता का आरोप है कि किताब में कई जगह उर्दू शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। हमारे बच्चे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ते हैं, लेकिन किताब देखकर लगता है कि उन्हें उर्दू स्कूल में भर्ती करवाया गया है। स्कूल में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चे शाकाहारी परिवार से आतें हैं, लेकिन किताब में लिखा है कि बच्चों को बिरयानी खिलाई जाए। स्कूल में भी उनसे रोज बिरयानी लाने के लिए कहा जा रहा है। 
विज्ञापन




स्कूल की जिस किताब में यह सब लिखा गया है, वह इंग्लिश ग्रामर की बुक है। उसके पहले चैप्टर में फादर को अब्बू, मदर को अम्मी लिखा गया है। आरोप है कि स्कूल में भी उन्हें यही सिखाया जा रहा है। दूसरे चैप्टर में ग्रैंड फादर का नाम फारुख और बच्चे का नाम आमिर लिखा गया है। चौथे चैप्टर के पेज नंबर 20 पर माता-पिता किचन में हैं और उनहें बिरयानी बनाते हुए दिखाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल के सह-प्रांत समन्वयक योगेश रेनवाल ने बताया कि 12 जुलाई से कोटा के अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के फोन आ रहे हैं। उन्होंने स्कूल में पढ़ाई जाने वाली किताबों में इस्लाम धर्म से संबंधित शब्दों के होने की जानकारी दी थी। रेनवाल ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का इस्लामीकरण किया जा रहा है। बता दें कि अब तक स्कूल की ओर से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed