फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Amitosh Parikh attacked CM Ashok Gehlot VHP Jaipur Rajasthan

Rajasthan: अमितोष पारीक बोले- क्या सांप्रदायिक दंगे और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार सीएम की गिनती पर नहीं आते?

Tue, 06 Sep 2022 10:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 Sep 2022 10:31 PM IST
सार

अमितोष पारीक ने कहा कि सांप्रदायिक दंगों के दौरान विशेष समुदाय की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई जाती हैं, वहीं हिंदू लोगों का केस ही दर्ज नहीं किया जाता, अगर किया भी जाता है तो बेकसूर हिंदुओं को ही गिरफ्तार कर लिया जाता है।

विज्ञापन
Amitosh Parikh attacked CM Ashok Gehlot VHP Jaipur Rajasthan
विश्व हिंदू परिषद् विधि प्रान्त सह प्रमुख अमितोष पारीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रांत सह प्रमुख और अधिवक्ता अमितोष पारीक ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला। पारीक ने कहा, राजस्थान में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार और अपराध हो रहे हैं। उन्होंने गहलोत से सवाल करते हुए पूछा कि क्या वह इन मामलों पर चुप रह कर सहमति दे रहे हैं?

विज्ञापन


अमितोष पारीक ने कहा कि सांप्रदायिक दंगों के दौरान विशेष समुदाय की नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई जाती हैं, वहीं हिंदू लोगों का केस ही दर्ज नहीं किया जाता, अगर किया भी जाता है तो बेकसूर हिंदुओं को ही गिरफ्तार कर लिया जाता है। कठिन परिश्रम और लंबे समय बाद उनकी जमानत होती है। जय श्री राम के नारे लगाने को अपराथ मन लिया जाता है। 
विज्ञापन


पारीक ने कहा, क्यों प्रशासन लंबे समय तक अनुसंधान लंबित रखता है। क्यों राजस्थान की सरकार निहते और निर्दोष हिंदुओं पर हो रहे अपराध और अत्याचारों पर चुप है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 200 से ज्यादा सांप्रदायिक हिंसा हुई है, लेकिन सरकार चुप है। लव जिहाद के मामलों में भी सरकार चुप है। आए दिन हिंदू  बहन-बेटियों के साथ विशेष समुदाय द्वारा अत्याचार किया जा रहा है। प्रदेश में न सशक्त कानून है और न ही सरकार है। उन्होंने कहा कि क्या सांप्रदायिक दंगे और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार सीएम गहलोत के अपराधों की गिनती पर नहीं आते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनसीआरबी की रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था प्रदेश महिला अपराध में नंबर एक पर नहीं है। यहां दर्ज होने वाली आधे से ज्यादा एफआईआर झूठी होतीं हैं। झूठे केस दर्ज कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद से सीएम गहलोत के बयान का विरोध हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed