{"_id":"2d709b68570289a55e8cb9e59df3e76d","slug":"amit-shah-took-rajasthan-cabinet-ministers-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह ने कसे राजस्थान सरकार के पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह ने कसे राजस्थान सरकार के पेंच
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 06 Jan 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को जयपुर पहुंचकर राजस्थान सरकार के कामकाज और भावी योजनाओं को लेकर रिपोर्ट ली। यह पहली बार हुआ है कि किसी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान मंत्रिमंडल की बैठक ली हो। राजनीतिक हलकों में इस बैठक को राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की दस्तक माना जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि शाह ने सरकार की नीतियों और चुनावी घोषणाओं को क्रियान्विति करने की गति को लेकर चर्चा की। शुरुआत में मंत्रियों ने अपना परिचय दिया और फिर अपने कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया।
विज्ञापन
शाह ने मंत्रियों के काम के तरीकों के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शाह की इस बैठक को लेकर अपने मंत्रियों को तैयारी करने के निर्देश दे दिए थे।
विज्ञापन
अमित शाह बुधवार दोपहर को जयपुर हवाई अड्डे पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मौजूद थे।