फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Amit Shah, Rajnath Singh and JP Nadda to visit Rajasthan from June 28 to 30 Assembly Elections 2023

Election 2023: 28 से नड्डा, शाह और राजनाथ राजस्थान में करेंगे सभाएं, गहलोत सरकार के खिलाफ शुरू होगा ये अभियान

Mon, 26 Jun 2023 08:05 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Jun 2023 08:05 AM IST
सार

बीजेपी के 3 बड़े नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा राजस्थान आ रहे हैं। 28 से 30 जून तक तीनों नेताओं के दौरे तय हुए हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गहलोत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने ये दौरे तय किए हैं। जनता को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने के बहाने आ रहे केंद्रीय मंत्री और नेता प्रदेश की गहलोत सरकार को भ्रष्टाचार, कुर्सी की लड़ाई, हिंदुत्व और तुष्टीकरण के मुद्दे पर टारगेट करेंगे।

विज्ञापन
Amit Shah, Rajnath Singh and JP Nadda to visit Rajasthan from June 28 to 30 Assembly Elections 2023
भाजपा के बड़े नेता आएंगे राजस्थान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है।  28 जून से 30 जून तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान के दौरे पर आएंगे।

विज्ञापन


राजस्थान की सड़कों, जनसभाओं और जुलाई में होने वाले मॉनसून सत्र में विधानसभा सदन के अंदर और बाहर कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति पर लगातार पार्टी में मंथन किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं के राजस्थान दौरे के साथ गहलोत सरकार को घेरने के अलग-अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं। 28 से 30 जून तक प्रदेश में आक्रमक रूप से ये तीनों नेता जनसभाएं करेंगे।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा का यह है प्रस्तावित कार्यक्रम
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के कार्यक्रमों की कड़ी में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 28 जून को जोधपुर आएंगे और जनसभा करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बीएसएफ और दक्षिण-पश्चिम कमांड के अफसरों-जवानों के साथ भी मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के गृह क्षेत्र जोधपुर में यह कार्यक्रम होगा। गजेंद्र सिंह शेखावत भी कार्यक्रम की सफलता और बड़ी सभा के लिए क्षेत्र में पूरी तरह एक्टिव हो गए है। पूरे जोधपुर संभाग से लोकसभा, विधानसभा, मंडल, बूथ, शक्ति केंद्र स्तर तक के कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन 29 जून को बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भरतपुर आकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। बीजेपी के पूरे भरतपुर संभाग के कार्यकर्ताओं को इस बैठक में बुलाया गया है।  30 जून को गृहमंत्री अमित शाह बीजेपी के गढ़ मेवाड़ में झीलों की नगरी उदयपुर आएंगे। शाह उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद समेत आसपास के ज़िलों से आने वाले बीजेपी नेताओं कार्यकर्ताओं और आदिवासी क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे।  30 जून को ही  केन्द्रीय मंत्री अमित शाह जयपुर भी आ सकते हैं।

जुलाई में गहलोत सरकार की पोल खोलों अभियान
जुलाई महीने में कई बड़े सम्मेलन और विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम बीजेपी राजस्थान में करेगी। राष्ट्रीय नेताओं और केन्द्रीय मंत्रियों के अलग-अलग संभाग,   जिलों में दौरे, सम्मेलनो और सभाओं के साथ भाजपा कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी। जिसमें सरकार में हुए भ्रष्टाचार, महिलाओं और दलितों के खिलाफ हुए अपराध, किसान कर्जमाफी, बेरोजगारों को भत्ता, पेपरलीक, गहलोत-पायलट में कुर्सी की लड़ाई, कांग्रेस सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायकों के आपसी आरोप-प्रत्यारोप, सीएम पर लगाए आरोप, कांग्रेस पार्टी के चुनावी वादों और सरकार के वादों की पोल खोलने का अभियान शुरू किया जाएगा।

इस अभियान के तहत 5 जुलाई को लंपी स्किन डिज़ीज से हुई गायों की मौतों और मुआवजे के मुद्दे पर प्रभावित पशुपालकों का बीकानेर में सम्मेलन होगा। जुलाई के दूसरे सप्ताह में झुंझुनूं में बड़ा किसान सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें किसान कर्जमाफी और जमीनें कुर्क और नीलाम होने वाले किसान भी शामिल होंगे। जुलाई के आखिरी सप्ताह में जयपुर में बीजेपी गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश स्तर का बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। बीजेपी ने जयपुर की जनसभा और विरोध प्रदर्शन में 5 लाख लोगों को जुटाने का दावा किया है। हालांकि इतनी संख्या में जयपुर में कभी भी लोग किसी जनसभा में आज तक इकट्टा नहीं हुए हैं। 

पीएम मोदी भी आ सकते हैं जोधपुर और सीकर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जल्द ही मारवाड़ में जोधपुर और शेखावाटी में सीकर के दौरे पर आकर जनसभा कर सकते हैं। दोनों जगह के सम्मेलन और सभाओं के प्रस्ताव पीएमओ में पेंडिंग बताए जा रहे हैं। पीएम मोदी जोधपुर में मेडिकल कॉलेज सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस और राज्य सरकार को घेरने की तैयारी है। विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी की भूमिका भी अभी से तैयार की जाएगी।


भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिला और दलित अत्याचार, किसान कर्जमाफी, पेट्रोल-डीजल पर वैट, महंगी बिजली, रीट में चीट और परीक्षाओं के पेपरलीक समेत कई इश्यूज़ उठाकर विधानसभा चुनाव की तैयारी की जाएगी। बीजेपी पार्टी में चल रही अंदरूनी गुटबाजी को थामने और एकजुटता दिखाने के भी पूरे प्रयास रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed