{"_id":"61d5c795a069cc26f724cc34","slug":"amit-shah-and-ashok-parnami-meeting-and-satish-puniya-ramdev-images-bjp-preparing-for-election-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें बोलती है: इन दो फोटो ने राजस्थान भाजपा में बढ़ाई अटकलें, 2023 की तैयारी अभी से शुरू!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें बोलती है: इन दो फोटो ने राजस्थान भाजपा में बढ़ाई अटकलें, 2023 की तैयारी अभी से शुरू!
Wed, 05 Jan 2022 10:00 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:00 PM IST
सार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अशोक परनामी से मुलाकात की थी। वहीं, आज यानी बुधवार को सतीश पुनिया योग गुरु रामदेव से मिले।
विज्ञापन
इन दो तस्वीरों ने राजस्थान भाजपा में तेज की हैं अटकलें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दो दिन में सामने आईं दो तस्वीरों ने राजस्थान में भाजपा के अंदर वर्चस्व की स्थिति को बयां किया है। पहली तस्वीर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ है। यह तस्वीर कई अंदरूनी खेमों को परेशान कर गई। पार्टी सूत्रों का कहना है कि तस्वीर सामने आने के बाद प्रदेश के कई दिग्गजों के फोन मैडम (वसुंधरा राजे) के दरबार में बज चुके हैं।
विज्ञापन
खबर यह भी है कि मैडम की ओर से कई दिग्गजों के फोन उठाए भी नहीं गए। वहीं, दूसरी तस्वीर बुधवार को सामने आई योग गुरु रामदेव और भाजपा अध्यक्ष सतीश पुनिया की है। यूं तो यह तस्वीर महज औपचारिक है जो एक सज्जन भाव प्रकट करती है। पतंजलि को 27 साल हुए हैं, लेकिन रामदेव की भाजपा आलाकमान के साथ नजदीकियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
रामदेव की राय भी महत्व रखती है। जो बाजी बना भी सकती है और पलटा भी सकती है। विषय यह है कि उनकी राय मांगी जाएगी या नहीं। प्रदेश में चुनाव 2023 में होने हैं। जीत या हार जनता के हाथ में है, लेकिन मुखिया आलाकमान के हाथ में है। इसलिए तैयारी तो अभी से करनी बनती है। पता नहीं कौन काम आ जाए। लेकिन ये सही है कि 'दीवारों के कान होते हैं, तस्वीरों की जुबान'।
विज्ञापन