फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Amit Shah addressing OBC sammelan in Rajasthan Pali and take a dig on congress

पाली के ओबीसी सम्मेलन में बोले अमित शाह- कांग्रेस नहीं करती विकास की बात

Sun, 16 Sep 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Updated Sun, 16 Sep 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah addressing OBC sammelan in Rajasthan Pali and take a dig on congress
अमित शाह

राजस्थान में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा पर दोबारा से राज्य में सत्ता हासिल करने का दबाव है क्योंकि हर पांच साल बाद यहां सरकार बदलने का चलन है। भाजपा विकास की तर्ज पर दोबारा वापसी करना चाहती है। आज पाली में पार्टी के राषिट्रय अध्यक्ष अमित शाह ने अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा किसी एक जाति या समाज की पार्टी नहीं है।

विज्ञापन


Live Updates:

- भाजपा अध्यक्ष ने कहा, राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं क्यों नहीं घुसपैठियों को भगाना चाहिए? हमारे जवान सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर बदला लेकर आते हैं। हमने तय किया कश्मीर से कन्याकुमारी तक और असम से राजस्थान तक, जहां भी घुसपैठिये हैं चुन-चुन कर बाहर निकालने का काम भाजपा सरकार करेगी।
विज्ञापन


- शाह ने कहा, देश के नागरिकों को जो नौकरियां चाहिए वो घुसपैठिये ले जाते हैं, जो अनाज चाहिए वो उनको मिलता है जो देश की सुरक्षा को तोड़ने का काम करते हैं। भाजपा की सरकार देश को घुसपैठियों से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, कांग्रेस पार्टी हमें रोक नहीं सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अमित शाह ने कहा, राजस्थान के गरीब किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ करने का काम वसुंधरा सरकार ने किया। कांग्रेस ने पिछड़े समाज को कभी न्याय देने का काम नहीं किया जबकि मोदी सरकार ने पिछड़े समाज के लोगों के लिए बहुत कार्य किए हैं। ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने काम मोदी सरकार में ही हुआ है।

- शाह ने कहा, चुनाव आया है, अब कांग्रेसी नया कपड़ा पहन के राजस्थान के चुनाव में उतरेंगे। जात-पात की बात करेंगे। अगड़े-पिछड़े की बात करेंगे, तुष्टिकरण की बात करेंगे लेकिन विकास की बात नहीं करेंगे।

- भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस देश की रक्षा नहीं कर सकती, क्योंकि उसे वोटबैंक बचाना है। NRC नहीं ला सकती, क्योंकि वोटबैंक बचाना है। आतंकवादियों को नहीं ठोकना है, क्योंकि वोटबैंक बचाना है। भाजपा ने हमेशा वोटबैंक से देश की सुरक्षा को ऊपर रखने का काम किया है-

- अमित शाह ने कहा, कांग्रेस पार्टी कहती है कि घुसपैठियों को इस देश में रहने दो, लेकिन हमने तय किया है कि देश में जहां भी घुसपैठिये हैं उनको चुन-चुन कर बाहर निकालने का काम करेंगे। जितने भी हिंदू, सिख पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से भागकर आए हैं उनको नागरिकता देने का काम नरेंद्र मोदी सरकार करने वाली है।

- शाह ने कहा, गरीब किसान का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ करने का काम वसुंधरा जी की  सरकार ने किया। मैं राहुल जी से पूछना चाहता हूं कि इतने साल शासन किया लेकिन किसान को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य क्यों नहीं दिया?

- भाजपा अध्यक्ष ने कहा, कांग्रेस ने पिछड़े समाज को कभी न्याय देने का काम नहीं किया जबकि मोदी सरकार ने पिछड़े समाज के लोगों के लिए बहुत कार्य किए है। राहुल जी की चार पीढ़ियों ने देश पर शासन किया लेकिन पिछड़े वर्ग का भला नहीं किया।

- शाह ने कहा, भाजपा किसी एक जाति या समाज की पार्टी नहीं है, ये गुलदस्ता जब भारत माता के चरणों में चढ़ता है तो इसमें हर एक पुष्प होता है। बीजेपी का मंत्र है कि अगड़े हो या पिछड़े, सभी का विकास होना चाहिए।

- अमित शाह ने कहा, 'राहुल गांधी के परनाना नेहरु जी, दादी इंदिरा जी, पिता राजीव जी और मां सोनिया जी ने 70 सालों तक देश पर राज किया। इसके बावजूद उन्होंने गरीब और पिछड़े लोगों को उनके अधिकार नहीं दिए।' मोदी जी कहते है भारत के विकास का मंत्र है 'सबका साथ-सबका विकास'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed