फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Amit Malviya targets congress on bulldozer run over shiv temple of Alwar

Rajasthan: अलवर में 300 साल पुराने शिव मंदिर पर चला बुलडोजर, भाजपा ने पूछा-यही है कांग्रेस का सेक्युलरिज्म

Mon, 25 Apr 2022 02:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 25 Apr 2022 02:19 PM IST
सार

ब्रज भूमि कल्याण परिषद ने अलवर में तीन मंदिर तोड़े जाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद कांग्रेस विधायक सहित तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Amit Malviya targets congress on bulldozer run over shiv temple of Alwar
अलवर में शिव मंदिर तोड़ा गया - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर के राजगढ़ में तीन मंदिरों को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद भाजपा के नेता कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गए हैं। भाजपा के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने इस मामले में कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि करौली और जहांगीरपुरी पर आंसू बहाना और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना, यही कांग्रेस का सेक्युलरिजम है। 

विज्ञापन


दरअसल, अलवर के राजगढ़ में तीन मंदिरों को तोड़ा गया है। इससे करीब 300 साल पुराने शिव मंदिर की मूर्तियां खंडित हुई हैं। मंदिर तोड़े जाने की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन


यह कार्रवाई 17 अप्रैल को राजगढ़ में की गई। दरअसल, मास्टर प्लान में कस्बे के गोल सर्किल से मेला का चौराहा के मध्य मार्ग में बाधा बने दुकानों और मकानों को ध्वस्त करने बुलडोजर चलाया गया है। मंदिर को भी अतिक्रमण बताकर प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची और उन्होंने मंदिर के गुंबज को तोड़ दिया। इसके बाद शिवलिंग को कटर की मदद से काटा गया। इस दौरान हनुमान जी सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति तोड़ी गई है। 

आरोप-भाजपा को वोट देने पर लिया गया बदला
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मंदिर तोड़े जाने की शिकायत लेकर हम कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के पास गए थे। उन्होंने कहा कि बोर्ड भाजपा का बनाते हो और शिकायत हमसे करते हो। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि भाजपा को वोट देने के कारण उनसे बदला लिया गया है। मंदिर और मकान इसी कारण तोड़े गए हैं।

कांग्रेस विधायक के बयान का वीडियो आया सामने
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि विधायक जौहरीलाल मीणा ने मंच से कहा था कि कांग्रेस का बोर्ड होता तो बुलडोजर नहीं चलता। अब बबूल का पेड़ बोया है तो आम कहां से आएगा। आपको 24 घंटे का समय दिया जाता है, आप 34 पार्षदों को मेरे घर लेकर आओ कार्रवाई रुक जाएगी। वरना, मैं कार्रवाई नहीं रोक पाउंगा। विधायक के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जौहरीलाल मीणा का यह वीडियो 14 अप्रैल का है, जब वे एक उद्घाटन कार्यक्रम में राजगढ़ आए।

 

Amit Malviya targets congress on bulldozer run over shiv temple of Alwar
तोड़ी गई मंदिरें - फोटो : Social Media

कांग्रेस विधायक सहित तीन के खिलाफ शिकायत दर्ज
ब्रज भूमि कल्याण परिषद ने कांग्रेस विधायक और तीन अधिकारियों पर तीन मंदिर तोड़े जाने का आरोप लगाया है। इसके बाद उन्होंने राजगढ़ के कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा, एसडीएम और नगरपालिका के सीआईओ के खिलाफ राजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। 
 

विज्ञापन

जौहरी मीणा ने लगाया भाजपा बोर्ड पर आरोप

शिकायत दर्ज होने के बाद राजगढ़ विधायक जौहरी लाल मीणा ने सफाई दी है। राजगढ़ में भाजपा का बोर्ड है। विधायक ने कहा कि 35 पार्षदों के बोर्ड में 34 विधायक भाजपा के हैं। एक कांग्रेस का है। ऐसे में अतिक्रमण हटाना, सड़क चौड़ी करना और मंदिर हटाना सब निर्णय भाजपा की बोर्ड लेती है। एक पार्षद 34 पार्षदों के फैसले को नहीं बदल सकता है। विधायक ने कहा कि मैं और मेरा परिवार भगवान में आस्था रखते हैं। हमने ये नहीं किया है।

रामलाल शर्मा ने गहलोत की तुलना औरंगजेब से की  
राजस्थान भाजपा के प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने गहलोत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि जिस वक्त जहांगीरपुरी में दंगाइयों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चल था, उसी वक्त जहांगीरपुरी का बदला लेने राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने अलवर में 300 साल पुराना शिवालय बुलडोजर से ढहा दिया। दंगाइयों के अतिक्रमण ढहाने पर रोने वाले गहलोत ने औरंगजेब बन शिवालय ढहाने में एक क्षण नहीं लगाया।


 

भाजपा प्रतिनिधिमंडल जाएगा अलवर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि इस मामले में पार्टी ने पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी मौके पर जाकर तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर रिपोर्ट सौंपेगीl जिसमें सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पार्टी उपाध्यक्ष नारायण सिंह देवल, विधायक चंद्रकांता मेघवाल, राजेंद्र सिंह शेखावत, बृजकिशोर उपाध्याय और भवानी मीणा शामिल हैं। 


पूनिया ने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि 300 साल पुराना मंदिर कैसे अतिक्रमण हो सकता है। कांग्रेस विधायक ने 34 पार्षदों को लाने की बात कही। ये सारी कार्रवाई सरकार के इशारे पर हुई है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ  पर्दे के पीछे एक और चौंकाने वाली बात है कि कांग्रेस विधायक के पुत्र के खिलाफ नाबालिग ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया। उसमें कुछ लोग पकड़े गये, कुछ लोग फरार हैं। जिसमें विधायक का पुत्र भी शामिल है। विधायक के पुत्र पर कार्रवाई नहीं हो, इसके लिए सरकार पर दबाव है। उसी विधायक के दबाव पर कस्बे के लोगों को भयाक्रांत करने के लिए उनके दबाव में मुख्यमंत्री के इशारे पर 300 साल पुराना मंदिर तोड़ा गया है।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर लगाए आरोप
गहलोत सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा झूठ बोल रही है। राजगढ़ नगरीय निकाय बोर्ड का चेयरमैन भाजपा का है। उन्हीं के इशारे पर मंदिर तोड़ा गया है। जबकि हमारे विधायक ने इसका विरोध किया था। 


बीजेपी धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास कर रही है  : डोटासरा

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भाजपा भाई को भाई से लड़ने का काम करती है। अलवर मामले में बीजेपी और आरएसएस जूठा प्रचार कर रही है। ये केवल धार्मिक उन्माद फैला कर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। भाजपा धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है। डोटासरा ने कहा कि इन्हें दिल्ली से डांट पड़ी है, इसलिए ये ऐसा कर रहे हैं। राजगढ़ में अतिक्रमण भाजपा बोर्ड ने हटवाया है। इन्होंने गुजरात में मंदिर तोड़े, दिल्ली में तोड़े, इसका कोई जवाब नहीं है। हमने अलवर में कोई कार्रवाई नहीं की है।

दो घंटे में कांग्रेस ने की दो बार प्रेस कॉन्फ्रेंस 
राजगढ़ में मंदिर तोड़ने के मुद्दे पर दो घंटे में कांग्रेस ने दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जमकर भाजपा पर आरोप लगाए। दूसरी प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री शांति धारीवाल और प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस का एक पार्षद विरोध कर रहा था, भाजपा के पार्षद मंदिर को तोड़ने के लिए तैयार थे।  

खाचरियावास ने कहा-भाजपा कसम खाए मंदिर नहीं तोड़ा

खाचरियावास ने कहा कि भाजपा कसम खाए की मंदिर नहीं तोड़ा। अगर मां का दूध पिया है तो सामने आकर बोले कि उनकी बोर्ड ने मंदिर नहीं तोड़ा है। उन्होंने कहा कि मंदिर तोड़ने पर मुख्यमंत्री आहत हुए हैं। मुख्यमंत्री जल्द ही मंदिर टूटने की घोषणा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed