फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   america is now showing interest in rajasthan

राजस्थान में अमेरिका दिखा रहा है रूचि

Fri, 15 Feb 2013 11:17 AM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 15 Feb 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
america is now showing interest in rajasthan

अमेरिकी कंपनियां राजस्थान में सौर ऊर्जा और मेट्रो ट्रेन जैसी परियोजनाओं में निवेश करने की इच्छुक हैं। इसके लिये जयपुर में बिजनेस हेल्प डेस्क भी बनाया जायेगा। बताया जा रहा है कि अमेरिकी रूचि सौर ऊर्जा, जयपुर में मेट्रो ट्रेन के लिए मशीनरी-लोकोमेटिव इंडस्ट्री और दिल्ली-मुम्बई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के दोनों ओर बनने वाले शहरों, सड़कों, खनन क्षेत्रों में निवेश की हो सकती है।

विज्ञापन


इस संबंध में अमेरिकी राजदूत नेंसी जे. पॉवेल और अमेरिकी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने वीरवार को मुख्य सचिव सी. के. मैथ्यू सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिवों के साथ बैठक की। पॉवेल ने राज्यपाल माग्रेट आल्व व फिक्की के प्रतिनिधियों से भी मुलाकत की। उनके साथ अमेरिकी वाणिज्य सचिव ओ कॉनर भी थे।
विज्ञापन


फिक्की की ओर से आयोजित अंतरसंवाद कार्यक्रम में नैंसी पॉवेल और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान को निवेश के लिये महत्वपूर्ण बताया। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास जी. एस. संधु ने बताया कि सौर ऊर्जा और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अमेरिका की रूचि है। सरकार के विभिन्न विभागों ने राजस्थान की सारी आवश्यक जानकारी उन्हें दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही भारत में अमेरिकी लॉबिंग पर उठ रहे सवालों के मद्देनजर पॉवेल ने मीडिया से कहा कि अमरीका में लॉबिंग के लिए गाइडलाइन तय हैं, भारत में इसे लेकर गलत माहौल बनाया जा रहा है। लॉबिंग को रिश्वतखोरी के बराबर नहीं माना जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed