{"_id":"635be485f989983150021848","slug":"amer-hathini-gauri-attacks-shopkeeper-for-serving-kachori-instead-of-her-favourite-sweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हथिनी गौरी को पसंदीदा मिठाई की जगह खिलाई कचौरी, दुकानदार को उठाकर पटका और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हथिनी गौरी को पसंदीदा मिठाई की जगह खिलाई कचौरी, दुकानदार को उठाकर पटका और फिर...
Fri, 28 Oct 2022 09:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 28 Oct 2022 09:59 PM IST
सार
दुकानदार को भी पता था कि गौरी गुंजी की मिठाई ही खाती है, लेकिन दुकान पर आई हथिनी गौरी के साथ दो अन्य हाथी भी थे, ऐसे में दुकानदार ने गलती से गौरी को कचौरी खिला दी और उन दोनों हाथियों को मिठाई खिला दी। जिससे हमेशा शांत रहने वाली गौरी नाराज हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर जिले के आमेर में पसंदीदा मिठाई नहीं खिलाने हथिनी गौरी ने दुकानदार को उठाकर पटक दिया। हथनी का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, उसने दुकानकार को सूंड में फंसाकर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया। इससे दुकानदार घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, हथिनी गौरी बीते 17 साल आमेर किले में आने वाले पर्यटकों को सवारी करा रही है। जब वह तीन साल की थी तब से लेकर अब तक गौरी हर सवारी के दौरान प्रसिद्ध मावा की गुंजी मिठाई खाती है। यह सिलसिला लगातार चला रहा था, लेकिन सोमवार को इसमें गड़बड़ हो गई और हमेशा शांत रहने वाली गौरी को गुस्सा आ गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार को गौरी मिठाई खाने के लिए रूपनारायण कूलवाल की दुकान पर गई थी। इस दौरान दुकानदार ने गौरी को मावे की गुंजी की जगह उसे गर्म और मसालेदार कचौरी खिला दी थी, जिससे वह नाराज हो गई। गौरी ने दुकानदार रूपनारायण कूलवाल को उठाकर सड़क पर पटक दिया। इससे उसकी पसली में चोट आई है। शहर के एक अस्पातल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गलती कर बैठा दुकानदार
दरअसल, दुकानदार को भी पता था कि गौरी गुंजी की मिठाई ही खाती है, लेकिन सोमवार को दुकान पर आई हथिनी गौरी के साथ दो अन्य हाथी भी थे, ऐसे में दुकानदार ने गलती से गौरी को कचौरी खिला दी और उन दोनों हाथियों को मिठाई खिला दी। जिससे हमेशा शांत रहने वाली गौरी नाराज हो गई।
बता दें कि इब्राहिम मंसूरी गौरी की मां को किसी दूसरे राज्य से लेकर आमेर आए थे। उस दौरान वह गर्भवती थी। गौरी का जन्म आमेर में ही हुआ है। 2002 में उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था। इसमें राजनेता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।