फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Unknown thieves cut the oxygen pipeline in the pediatric hospital

Alwar: शिशु चिकित्सालय में अज्ञात चोरों ने काटी ऑक्सीजन पाइपलाइन, बड़ा हादसा टला; जांच के दिये गए आदेश

Tue, 24 Sep 2024 04:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Sep 2024 04:15 PM IST
सार

Alwar: राजकीय गीतानंद शिशु चिकित्सालय में अज्ञात चोर इमरजेंसी में काम आने वाली ऑक्सीजन पाइप लाइन काट ले गए। चोरों की इस हरकत से अस्पताल प्रशासन भी परेशान है, क्योंकि स्टाफ के रहते कोई ऐसा काम कर गया।

विज्ञापन
Unknown thieves cut the oxygen pipeline in the pediatric hospital
गैस पाइपलाइन कटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के गीतानंद शिशु चिकित्सालय में कल देर रात चोर इमरजेंसी में काम आने वाली ऑक्सीजन की पाइपलाइन को काट ले गए। जानकारी के अनुसार कुपोषण उपचार केंद्र की तरफ ऑक्सीजन की तीन पाइपलाइन जा रही है।

विज्ञापन


ऑक्सीजन पाइप लाइनों में एक पाइपलाइन को करीब 1 वर्ष पहले काट कर चोरी करने का असफल प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय मरीजों के साथ आए हुए परिजनों को समय रहते चेत हो गया, तब होने वाली चोरी की घटना बच गयी, लेकिन कल देर रात अज्ञात चोरों ने तीन लाइन में से एक ऑक्सीजन लाइन को काट दी और करीब 10 से 15 फीट की लाइन को काटकर चोरी कर ले गये।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील चौहान ने बताया कि चोरी की घटना के बाद हॉस्पिटल की तरफ से सख्त आदेश दिये गए हैं। हॉस्पिटल गार्ड को आदेश दिये जा रहे है कि रात को भी मजबूती से देख रेख की जाये। गनीमत ये रही कि पुरानी लाइन को काट कर चोरी किया गया। हां अगर किसी सुचारु लाइन को काट लिया जाता तो बड़ी हानि हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए उस लाइन को जल्द ठीक किये जाने के आदेश दिये गये है और जिस तरीके से शिशु हॉस्पिटल के प्रमुख ने जो बेतुका जवाब दिया गया है उनको भी आदेश दिये गये है। शिशु चिकित्सालय में यह घटना पहली बार नहीं हुई, पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed