{"_id":"64ed80e69a5b6e134e0c9ed6","slug":"two-women-died-in-a-tractor-trolley-overturned-uncontrollably-in-khedli-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: खेड़ली में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी; हादसे में दो महिलाओं की मौत, 35 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: खेड़ली में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलटी; हादसे में दो महिलाओं की मौत, 35 मजदूर घायल
Tue, 29 Aug 2023 10:54 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:54 AM IST
सार
बाजरे की कटाई के लिए खेड़ली थाना क्षेत्र के दातिया गांव से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली का रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। उदयपुरा के समीप मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
घटना के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र के गांव दातिया से बाजरे की कटाई के लिए मजदूरों से भरी टैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट जाने से 35 महिलाओं सहित लड़कियां और पुरुष मजदूर गंभीर घायल हो गए। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आज सुबह दातिया गांव से मजदूर मन्या का वास गांव में बाजरे की कटाई के लिए टैक्टर ट्रॉली में बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान गांव उदयपुरा के समीप मोड़ पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सभी मजदूर दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। तेज चीखने चिल्लाने और रोने की आवाज आने आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर घायल मजदूरों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जहां खेड़ली से 108 एम्बुलेंस और अन्य साधनों से घायलों को खेड़ली अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई और घायलों का उपचार खेड़ली अस्पताल में चल रहा है। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। वहीं हादसे के कारण अस्पताल ने कोहराम मचा हुआ है। भारी भीड़ इक्कठा हो गई है।
विज्ञापन