{"_id":"64997d61c034f3352409335c","slug":"two-cousins-killed-in-land-dispute-in-alwar-naugawan-town-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: नौगांवा कस्बे में जमीन विवाद में दो चचेरे भाइयों की हत्या, झगड़े में तीन महिलाओं समेत 18 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: नौगांवा कस्बे में जमीन विवाद में दो चचेरे भाइयों की हत्या, झगड़े में तीन महिलाओं समेत 18 लोग घायल
Mon, 26 Jun 2023 05:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 26 Jun 2023 05:28 PM IST
सार
अलवर जिले के नौगांवा कस्बे में जमीन पर बने मंदिर विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के 40 से ज्यादा लोगों ने लाठी, फरसे और हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कार से घायलों को लाया गया अस्पताल।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोगावा कस्बे में जमीन पर बने मंदिर के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट इतनी बढ़ गई कि दो चचेरे भाइयों की हत्या कर दी गई। हमले में एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत 18 लोग घायल हो गए। मारपीट और खून खच्चर होने से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अलवर के प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अलवर जिले के नौगांवा गांव में दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त घटना हुई, जब परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। नौगांवा पुलिस के मुताबिक हमले में नौगांवा निवासी मंगतू (45 साल) और ब्रजेश उर्फ बिरजी (40 साल) पुत्र श्रवण की मौत हो गई। उनके परिवार का इसी गांव के नेमी, मोहन, गज्जू, फल और हवाई से कोरोना काल के समय से ही विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन
घायलों के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी गांव में पुश्तैनी जमीन है। जिस पर खेत में चबूतरा और मंदिर बनवाया गया था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे तोड़ दिया था। इसका मामला कोर्ट में लंबित है। सोमवार को दूसरे पक्ष के 40 से ज़्यादा लोग अचानक खेत में आ गए और खेत जोतने लगे। इस पर हमने मना किया तो उन्होंने लाठी, फरसे और हथियारों से हमला कर दिया। मंगतू और ब्रजेश के सिर में लाठियां मार दीं। हमले में रघुवीर, राजेंद्र, खमानी, मिर्ची, बहादूर, शांति, पप्पी और मथरी समेत 18 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
दो लोगों की इलाज के दौरान हुई मौत
घायल पक्ष के लोगों का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों के साथ राजू सरपंच और गिर्राज मास्टर भी थे। आरोपी पहले से ही हमला करने की तैयारी में आए थे। सब लोगों ने मिलकर और हमारे परिवार को घेरकर हमला कर दिया। मंगतू ने अस्पताल जाते वक्त और ब्रजेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों को अलवर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को नौगांवा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 16 घायलों को स्थिति बिगड़ते देखकर उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया।
घीसा, मवासी सैनी सहित दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों, फर्सी और धारदार हथियारों से हमला किया
नौगांवा निवासी गिर्राज सैनी ने बताया कि सैनी समाज के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई उन्होंने बताया कि हमारे बुजुर्गों की ज़मीन पर एक मंदिर बनाया था। कोरोना लॉक डाउन में आरोपी पक्ष के लोगों ने उसे तोड़ दिया। जिसके अभी तक अदालतों में 4 केस चल रहे हैं। पुश्तैनी जमीन पर बने मंदिर को लेकर गांव के ही लोगों से कोर्ट में केस चल रहा था। हम घर के पास खड़े हुए थे, तभी योजनाबद्ध तरीके से घीसा, मवासी सैनी सहित परिवार के दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों, फर्सी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें 45 वर्षीय मंगतू और 50 वर्षीय ब्रजेश की मौत हो गई। इस जानलेवा हमले में राजेंद्र, रघुबीर, लालचंद शांति, मथुरी, पप्पी, बहादुर खमानी सहित 16 जने गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक ने भेजी अतिरिक्त फोर्स, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश
अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि 9 गांव में जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें एक ही समाज के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिनमें 13 लोग घायल होने की सूचना है। जिनमें 4 जनों को अलवर रेफर किया गया। जिनमें से 2 की मौत हो गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस फोर्स भेजी गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दबिश दी जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलवर से अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है।