Rajasthan Crime: अलवर में फर्जी अंक तालिका बनाकर डाक विभाग की नौकरी दिलाने का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
Alwar Crime: पुलिस ने बताया कि वर्ष 2022 में डाक विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया निकाली गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने अपने लाभ के लिए फर्जी अंक तालिकाएं तैयार कीं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपियों का मकसद या तो स्वयं नौकरी पाना था या किसी अन्य व्यक्ति को नौकरी दिलाना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर शहर के अरावली विहार थाना पुलिस ने फर्जी अंक तालिका बनाकर डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शैलेंद्र और संदीप यादव शामिल हैं, जो मुंडावर थाना क्षेत्र के मुंडिया खेडा गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस जांच में क्या निकला?
थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि वर्ष 2022 में डाक विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया निकाली गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने अपने लाभ के लिए फर्जी अंक तालिकाएं तैयार कीं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपियों का मकसद या तो स्वयं नौकरी पाना था या किसी अन्य व्यक्ति को नौकरी दिलाना।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: गरबा महोत्सव में प्रवेश के लिए तिलक और आधार कार्ड अनिवार्य, पारंपरिक परिधान पहनना होगा जरूरी
पुलिस की तत्परता से उजागर हुई साजिश
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस जालसाजी में और कौन शामिल है। पुलिस का कहना है कि शिक्षा और रोजगार जैसे संवेदनशील मामलों में इस तरह की धोखाधड़ी समाज और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।
अलवर पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी अंक तालिका तैयार करने में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान के लिए पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कोटा में डांडिया महोत्सव पर पोस्टर विवाद, हिंदू संगठनों की गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर चेतावनी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.