{"_id":"66778e49456408345d01f2e5","slug":"stones-were-pelted-on-the-police-team-which-went-to-arrest-the-history-sheeter-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar Crime: हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ पथराव, कुछ लोगों को लिया लिया गया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar Crime: हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुआ पथराव, कुछ लोगों को लिया लिया गया हिरासत में
Sun, 23 Jun 2024 09:29 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 23 Jun 2024 09:29 AM IST
सार
Alwar Crime: अलवर जिले में बदमाश को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी के ही परिजनों ने हमला कर दिया। वैशाली नगर थाने में हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान को गिरफ्तार करने के दौरान मनाका गांव में लोगों ने पहले जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर शहर के वैशाली नगर थाना अंतर्गत गांव मनाका में आज एक आरोपी को पुलिस पकड़ने गई तो उनके परिजनों ने उन पर पथराव कर दिए। इस मामले में एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने बताया मुखबीर जरिए सूचना मिली कई थानों से वांछित अपराधी व एनईबी थाने का हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
इस सूचना पर थाने से गाड़ी रवाना की गई, लेकिन आरोपी के परिजनों ने वहां पर पुलिस पर पथराव किया व आरोपी को पकड़ते समय पुलिस के साथ खींचतान भी की, जिससे आरोपी फिरोज को भागने का मौका मिल गया और वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी का कहना आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस घटना में थाने के दो कांस्टेबल को भी थोड़ी चोटें आई, जिनको अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भिजवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन