02:36 PM, 23-Nov-2024
राजस्थान के रामगढ़ में उपचुनाव की मतगणना पूरी हो चुकी है। सुबह मतगणना के साथ ही रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई थी। लेकिन दोपहर तक स्थिति साफ हो गई और चुनाव के नतीजे भाजपा के खाते में आए। यहां दिगवंत कांग्रेस नेता जुबेर खान के बेटे आर्यन खान चुनाव हार गए और भाजपा के सुखवंत सिंह जीत गए हैं।
12:19 PM, 23-Nov-2024
रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस के आर्यन जुबेर पीछे हो गए है। यहां अब भाजपा के सुखवंत ने बढ़त बना ली है।
10:57 AM, 23-Nov-2024
सातवें राउंड की मतगणना खत्म
रामगढ़ उपचुनाव में सातवें राउंड की मतगणना खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आर्यन जुबेर 10000 से अधिक वोटों से आगे
09:42 AM, 23-Nov-2024
Ramgarh Election Result Live: दिगवंत कांग्रेस नेता जुबेर खान के बेटे आर्यन चुनाव हारे; भाजपा के सुखवंत जीते
रामगढ़ विधानसभा सीट पर वर्ष 2018 में 78, वर्ष 2023 में 77 और इस बार वर्ष 2024 में 75 प्रतिशत मतदान हुआ है। अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर दिगवंत कांग्रेस नेता जुबेर खान के बेटे आर्यन खान का मुकाबला भाजपा के सुखवंत सिंह से है। यह सीट विधायक जुबेर खान के निधन के बाद हुई है।
उल्लेखनीय है बीजेपी ने 2018 में ज्ञानदेव आहूजा का टिकट काटकर सुखवंत प्रत्याशी बनाया था, जो सफिया खान से चुनाव हार गए थे। इस सीट पर कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सुखवंत सिंह को इस सीट पर भूपेंद्र यादव का समर्थन है। भूपेंद्र यादव अलवर से सांसद बने और वे केंद्रीय मंत्री भी हैं। वहीं कांग्रेस कैंप में यह सीट नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की साख से जुड़ गई है।
यहां पढ़ें ताजा अपडेट...
रामगढ़ उप चुनाव मतगणना
पांच राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार को अभी तक 22,821 वोट मिल पाये हैं
वहीं, अगर बात करें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को पांच राउंड के बाद 23,925 वोट मिले हैं
अभी तक टोटल की बात करें तो 1104 वोटों से BJP आगे चल रही है
रामगढ़ उपचुनाव छह राउंड में कांग्रेस लगभग 2000 वोटों से आगे