{"_id":"67259781d0e961cda104cf27","slug":"rajasthan-road-accident-two-bike-riders-died-after-being-hit-by-truck-in-kotakasim-of-khairthal-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: खैरथल में ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, दूसरे दिन हुए हादसे में अब तक पांच लोगों ने जान गंवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: खैरथल में ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, दूसरे दिन हुए हादसे में अब तक पांच लोगों ने जान गंवाया
Sat, 02 Nov 2024 08:37 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैरथल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 02 Nov 2024 08:37 AM IST
सार
खैरथल जिले के कोटकासिम में ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दूसरे दिन हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब तक पांच लोगों ने जान गंवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खैरथल जिले के कोटकासिम में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गई। दीपावली की रात को भी दो बाइकों के बीच टक्कर हो गई थी। यह टक्कर एक मारुति कार के चक्कर में हुई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। पिछले 24 घंटे में हुए हादसों में कुल मिलाकर पांच लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
कोटकासिम थाना प्रभारी नंदलाल जांगिड़ ने बताया, बीरनवास पुलिस चौकी के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसकी सूचना पर चौकी से जाब्ता मौके पर पहुंचा, जहां दो लोग पड़े थे। दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल का मौका नक्शा भी तैयार कर लिया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोग मृतक रामकृष्ण और धर्मेंद्र हाजीपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। लेकिन ट्रक ड्राइवर फरार हो गया, जिसको पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कोटकासिम में लगातार दूसरे दिन यह घटना हुई है, जिसमें दो और लोगों की मौत हो गई। इससे पहले कल रात को भी दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हुई थी। जब वे बीबीरानी से अपने गांव फतेहाबाद लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार, मरने वाले दोनों लोग कहां से आ रहे थे। इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। क्योंकि इन दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन