फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan News: Controversy in the temple of Dalit society in Alwar, scuffle with Congress MLA

Rajasthan News: अलवर में दलित समाज के मंदिर में विवाद, थाने में कांग्रेस विधायक के साथ धक्का-मुक्की

Sat, 29 Oct 2022 12:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 29 Oct 2022 12:01 PM IST
सार

राजस्थान के अलवर जिले में दलित समाज के मंदिर में अन्नकूट का प्रसाद फेंकने पर विवाद हो गया। कांग्रेस विधायक संदीप यादव के साथ भी धक्का-मुक्की हुई।

विज्ञापन
Rajasthan News: Controversy in the temple of Dalit society in Alwar, scuffle with Congress MLA
अलवर में कांग्रेस-भाजपा के समर्थक आपस में भिड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के भिवाड़ी में गांव हमीराका गांव में दलित समाज के एक मंदिर में विवाद हो गया। अन्नकूट का प्रसाद फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि कांग्रेस विधायक संदीप यादव के साथ भी धक्का-मुक्की हो गई। बाद में मंदिर में तोड़फोड़ भी हुई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

मामला 26 अक्टूबर का है। शिव मंदिर में दलित समाज के युवक भगवान गोवर्धन का प्रसाद बना रहे थे। इस दौरान एक पक्ष के छह लोग वहां पहुंचे। उन्होंने प्रसाद उठाकर फेंक दिया। साथ ही मंदिर में पूजा करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिलाओं के लिए भी अभद्र टिप्पणियां कीं। हमीराका गांव के रविंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि थाना अधिकारी ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

एक दिन बाद भाजपाई हुए सक्रिय
इस मामले के एक दिन बाद भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय हुए। 27 अक्टूबर को दोपहर में भिवाड़ी नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन संदीप दायमा, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभय सिंह बिधूड़ी, प्रधान जयप्रकाश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शेखपुर थाना पहुंचे। थाने का घेराव किया। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक के पहुंचने पर भिड़े समर्थक
भाजपाइयों के सक्रिय होते ही एसपी शांतनु कुमार ने आधा दर्जन से ज्यादा थाना अधिकारियों को शेखपुर भेजा। एएसपी विपिन शर्मा ने 24 घंटे में सभी आरोपियों को का आश्वासन दिया।इस दौरान कांग्रेस विधायक संदीप यादव भी मौके पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पर आरोपी पक्ष का बचाव करने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप लगाए। इस पर विधायक समर्थक और भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी नोक-झोंक हो गई। मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने बीच-बचाव करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed