फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar : Innocent Child Dies Due to School Wall Collapse, Another Sustains Leg Fracture, Police Investigating

Alwar News : स्कूल की दीवार गिरने से मासूम की मौत, एक अन्य का पैर फ्रैक्चर, पुलिस कर रही है मामले की जांच

Fri, 24 Jan 2025 04:51 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2025 04:51 PM IST
सार

जिले के नीमराणा में कल हुए एक हादसे में निजी स्कूल की दीवार ढहने से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र के पैर में फ्रैक्चर हो गया। बताया जा रहा है कि लंच ब्रेक में खेल के दौरान यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Alwar : Innocent Child Dies Due to School Wall Collapse, Another Sustains Leg Fracture, Police Investigating
स्कूल की दीवार गिरने से मासूम की मौत

विस्तार

जिले के नीमराणा कस्बे में गुरुवार को हुए दिल दहला देने वाले हादसे में एक निजी स्कूल की दीवार गिरने से 5 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे का पैर फ्रैक्चर हो गया। मृतक बच्चे की पहचान अवनीश के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लंच ब्रेक के दौरान जब बच्चे स्कूल परिसर में खेल रहे थे, तब ये हादसा हुआ। स्कूल के अन्य बच्चों ने बताया कि खेल-खेल में कुछ बच्चे दीवार को धक्का दे रहे थे, इसी दौरान दीवार अचानक गिर गई और दो बच्चे उसकी चपेट में आ गए। अवनीश को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल बच्चे हरेन्द्र राजपूत का पैर फ्रैक्चर हो गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। नीमराणा थाना प्रभारी राजेश मीना ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दीवार की स्थिति और निर्माण कार्य में लापरवाही को लेकर भी जांच की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed