फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   now terror of jackal in Rajasthan After UP

Alwar: यूपी के बाद अब राजस्थान में सियार का आतंक, महिला पर किया हमला…20 मीटर तक घसीटा, फिर कई जगह नोचा

Wed, 18 Sep 2024 12:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 18 Sep 2024 12:52 PM IST
सार

Alwar: राजस्थान में सियार का आतंक अब पनपने लगा है। ताजा मामला अलवर के गांव काटवाडी से सामने आया है, जहां चलती हुई बाइक पर एक सियार ने बाइक पर बैठी महिला को झपट्टा मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया।

विज्ञापन
now terror of jackal in Rajasthan After UP
घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के कठूमर क्षेत्र के गांव काटवाडी में चलती बाइक पर झपट्टा मार कर एक सियार ने महिला पर हमला कर दिया। सियार उस महिला करीब को 20 मीटर तक घसीट कर ले गया। सियार ने महिला को जगह-जगह से नोच लिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं पास ही में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने सियार को मार मारकर उक्त महिला को छुड़ाया, जिसने महिला के गाल व सर व हाथ पैरों में नोच लिया था। महिला को पहले जटवाड़ा सीएचसी लेकर गए, फिर वहां से गंज खेरली रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टर ने अलवर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


फिलहाल महिला का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार कठूमर के भट्ट का बांस निवासी तारा देवी उम्र 55 साल पड़ोसी गांव के ठेकेदार के साथ बाइक पर बैठकर सुबह करीब 9:00 बजे मजदूरी के लिए जा रही थी। तभी खटवाड़ी गांव के पास चलती बाइक पर सियार ने हमला कर दिया। महिला ने बताया कि सियार उसे करीब 20 मीटर तक घसीट के ले गया। पास के खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति ने बड़ी मुश्किल से उसको बचाया, लेकिन उसको सियार ने जगह-जगह से नोच दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का कहना है कि जिस तरीके से सियार ने हमला किया था, उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि वह पागल हो गया। यह सियार आबादी क्षेत्र में आया कहां से इसका भी कोई पता नहीं चल सका है। इस सियार को जल्दी ही नही पकड़ा गया तो यह गांव वालों के लिए भी आफत बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed