फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Lok Sabha: Congress candidate Lalit Yadav filed nomination on last day from Alwar, says BJP is failure govt

Alwar Lok Sabha: कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव ने आखिरी दिन भरा पर्चा; कहा- मोदी की गारंटी, झूठ-जुमले की गारंटी

Wed, 27 Mar 2024 11:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 27 Mar 2024 11:03 PM IST
सार

Alwar Lok Sabha Seat: कांग्रेस नेता ललित यादव ने कहा कि मोदी की जुमलेबाजी को लोग समझ चुके हैं। पिछले 10 वर्षों में बीजेपी ने डेवलपमेंट के नाम पर अलवर को क्या सौगात दी, यह सब जनता के सामने है।

विज्ञापन
Lok Sabha: Congress candidate Lalit Yadav filed nomination on last day from Alwar, says BJP is failure govt
कांग्रेस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव ने  बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे। मिनी सचिवालय में जिला निर्वाचन अधिकारी को नामांकन पत्र सौंपने के बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की।

विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस नेता ललित यादव ने भाजपा ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। ललित यादव ने कहा ‘मोदी की गारंटी’ गारंटी नहीं, झूठ और जुमले की गारंटी है। मोदी की जुमलेबाजी को लोग समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में बीजेपी ने डेवलपमेंट के नाम पर अलवर को क्या सौगात दी, यह सब जनता के सामने है।
विज्ञापन


ललित यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, पेपर लीक, पेयजल और ब्लैक मनी ज्वलंत समस्या बनी हुई है। लेकिन बीजेपी इन पर बात न करके बातों का रुख दूसरी ओर मोड़ देती है, बीजेपी फेलियर सरकार है। 100 दिन की कार्य योजना में कोई काम नहीं हुए। सिर्फ जनता को 400 पार के गीत गाए और सुनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed