फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Job Promise or Personal Loan Jaipur Secretariat Officer Booked for Taking 66000 from Widow

नौकरी का झांसा या कर्ज?: अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर 66 हजार लेने का आरोप, जयपुर सचिवालय के अधिकारी पर केस

Fri, 18 Sep 2026 04:27 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Fri, 18 Sep 2026 04:27 PM IST
सार

अलवर में दिवंगत पुलिसकर्मी की पत्नी ने जयपुर सचिवालय के सहायक शासन सचिव दुर्गा सिंह पर बेटे की अनुकंपा नियुक्ति कराने के नाम पर 66 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लेनदेन और दोनों पक्षों के दावों की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Job Promise or Personal Loan Jaipur Secretariat Officer Booked for Taking 66000 from Widow
सहायक शासन सचिव दुर्गा सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर पुलिस ने जयपुर सचिवालय में कार्यरत सहायक शासन सचिव दुर्गा सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अधिकारी पर दिवंगत पुलिसकर्मी की पत्नी से उनके बेटे की अनुकंपा नियुक्ति कराने के नाम पर 66 हजार रुपये मांगने और हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


किस्तों में राशि मांगी
अलवर के विवेकानंद नगर की रहने वाली बिमला देवी के पति मनोज कुमार यादव करौली जिले में पुलिस विभाग में कार्यरत थे। ड्यूटी के समय उनकी मृत्यु हो जाने के बाद बिमला देवी ने अपने बेटे कुलदीप यादव के लिए मृतक आश्रित के रूप में अनुकंपा नियुक्ति का आवेदन किया था। इस प्रक्रिया के दौरान महिला और उनके जेठ धारा सिंह यादव की मुलाकात जयपुर सचिवालय में सहायक शासन सचिव के पद पर तैनात दुर्गा सिंह से हुई। महिला का आरोप है कि दुर्गा सिंह ने उनके बेटे को शीघ्र नौकरी दिलाने का विश्वास दिलाया था। इसके बाद दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी करने तथा विभिन्न अधिकारियों के चाय-पानी के खर्च के नाम पर किस्तों में राशि मांगी गई।
विज्ञापन


फोन-पे के जरिये कुल 66 हजार रुपये लिए
पीड़िता के अनुसार, अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 के मध्य ऑनलाइन फोन-पे के माध्यम से कुल 51 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए। इसके बाद 15 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की गई, जिससे कुल रकम 66 हजार रुपये तक पहुंच गई। पूरी राशि प्राप्त करने के बावजूद कुलदीप यादव की नियुक्ति के संबंध में कोई प्रगति नहीं हुई। जब पीड़ित पक्ष ने अपने रुपये वापस मांगने की कोशिश की तो शुरुआत में आश्वासन दिए गए और बाद में उनके फोन नंबर को ब्लॉक कर दिया गया। महिला के पास इस लेनदेन के अभिलेख तथा बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसे जांच के लिए सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भजनलाल शर्मा के गढ़ भरतपुर में बड़ा सियासी उलटफेर: निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया; भाजपा का मेयर तय

आरोपी अधिकारी ने खारिज किए आरोप, कहा- कर्ज लिया था
इस पूरे प्रकरण पर सहायक शासन सचिव दुर्गा सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने बिमला देवी से कई वर्ष पहले 65 हजार रुपये का व्यक्तिगत ऋण लिया था, जिसे वह अब लौटाने को तैयार हैं। उन्होंने फाइल से जुड़े मामले की बात तो स्वीकार की, किंतु वर्तमान में उस फाइल की स्थिति के बारे में अनभिज्ञता जताई। अरावली विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों पक्षों के दावों एवं बैंक लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों का परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed